प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव मानकर किया अंतिम संस्कार, बेटे का आरोप-'मेरी मां को नहीं था कोरोना'

रतलाम। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक 10 हजार 241 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। 7 हजार 42 लोग ठीक भी हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से संक्रतित होकर मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 431 तक पहुंच गया है। इस बीच एक मरीज की मौत के बाद विवाद हो गया।

Ratlam corona news

दरअसल, मध्य प्रदेश के रतलाम के मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन जावरा की एक महिला मरीज की बुधवार शाम को मौत हो गई। महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला कोरोना वारयस से संक्रमित नहीं थी। उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट दो बार नेगिटिव आई थी।

इसके बावजूद प्रशासन ने उसका अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कर दिया, यहां तक की महिला के घरवालों तक नहीं दी। महिला के परिवारवालों का यह भी आरोप है कि उन्हें मां की मौत की सूचना अस्पताल की बजाय कहीं और से मिली। वे सुबह 8 बजे सीधा मुक्तिधाम पहुंचे, जहां 5 घंटे बाद शव लाया गया। महिला के बेटे का आरोप है कि शव वाहन के साथ आए लोगों ने पीपीई किट और ग्लव्ज भी चिता में डाल दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+