MP News: मध्यप्रदेश में दाल का स्टॉक छिपा रहे व्यापारियों पर होगा एक्शन, केंद्र ने लिखी CS को चिट्ठी
MP KI news: मध्यप्रदेश के दाल व्यापारियों द्वारा दाल के स्टॉक की जानकारी छिपाने का मामला सामने आया है। केंद्र सरकार ने इस तरह के अवैध कारोबार का खुलासा करने के बाद राज्य शासन से कार्यवाही के लिए कहा है और मुख्य सचिव को इसके संबंध में चिट्ठी भी लिखी है। इसके बाद सभी कलेक्टरों को खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से जिलों में दालों के स्टॉक का वेरिफिकेशन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
केंद्र और राज्य के अधिकारियों के बीच हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक के बाद पिछले माह खुलासा हुआ कि तुअर और उड़द दाल की ऑनलाइन घोषित स्टॉक और बैंकों में गिरवी स्टॉक में अंतर है। इसके बाद इस मामले में जांच के लिए कहा गया।

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में तुवर दाल के 90 व्यापारियों ने 8108 मेट्रिक टन और 75 व्यापारियों ने 2544 मेट्रिक टन उड़द दाल बैंक में ऋण के लिए गिरवी रखे होने की जानकारी दी है जबकि भारत सरकार के पोर्टल पर मात्र 48 तुवर दाल व्यापारियों ने 4690 मीट्रिक टन तुअर दाल और 73 व्यापारियों ने 2157 मीट्रिक टन उड़द दाल के स्टाफ की घोषणा की है। इससे साफ है कि व्यापारियों मिलर्स और स्टॉकिस्टों द्वारा ऑनलाइन स्टॉक घोषित नहीं किया जा रहा है।
बता दे इससे पहले केंद्र सरकार ने बीते हफ्ते थोक विक्रेताओं खुदरा विक्रेताओं इंपॉर्टेंट और मिलरों के 5 अक्टूबर तक के लिए रखी अरहर और उड़द दाल पर स्टॉक सीमा लगाने का फैसला किया था। सीधी भाषा में जमाखोरी रोककर दालों के दामों को कंट्रोल करने के लिए फैसला लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications