कोरोना टीकाकरण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, सीएम ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विभागीय अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए वीडियो कांफ्रेसिंग पर बुधवार को सीएमएचओ अनूपपुर डॉ. बीडी सोनवानी की कोरोना टीकाकरण में बरती गई लापरवाही पर हटाने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, नए अधिकारी के लिए कलेक्टर से नाम की जानकारी मांगी गई है। बताया जाता है कि 10 मार्च को आयोजित वीसी कांफ्रेंस के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अनूपपुर जिले में कोरोना वैक्सीनेशन में कम सेंटर और कम टीकाकरण पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर से जानकारी पूछा। सीएम के साथ बैठे अन्य वरिष्ठअधिकारियों ने कलेक्टर से कम प्रतिशत हुए वैक्सीन के कारण जानना चाहा।
इस पर कलेक्टर ने सीएमएचओ अनूपपुर को माइक्रो प्लान के तहत जिलेभर में 40 टीका सेंटर बनाने के निर्देश की बात कहते हुए वीसी कांफ्रेस से पूर्व भी इस पर क्रियान्यवन के सम्बंध में जानकारी चाही। जिसमें सीएमएचओ द्वारा माइक्रो प्लान के तहत 40 सेंटर नहीं बनाए जाने की बात कहते हुए वर्तमान में चल रहे 4 सेंटर में से भी 6 सेंटर की जानकारी दी। कलेक्टर ने बताया कि टीएल की दो बैठकों में सीएमएचओ को पूरी जानकारी देते हुए उपलब्ध डोज को समाप्त करने और अधिक टीकाकरण किए जाने के निर्देश दिए गए थे।
इस पर सीएमएचओ ने भी वीसी के दौरान अधिकारियों से पूछी गई जानकारी में बार बार 7 सेंटर से 6 सेंटर की बात दोहराते रहे। इस पर अधिकारी ने कलेक्टर से कहा इसे समझाओ कहां क्या बोलना है। जिसपर कलेक्टर ने कहा सर पिछले सालभर से मैं इन्हें समझाता आ रहा हूं। अब मेरे बस की बात नहीं। जिसपर सीएम नाराज होते हुए कहा इसे सीएमएचओ किसने बनाया है, इसे समझ में नहीं आता कि क्या बोलना है। उन्होंने कलेक्टर से कहा इसे बाबू के काम पर लगा दो। फील्ड का कार्य इसके वश की बात नहीं।
वहीं, वरिष्ठ अधिकारी ने सीएमएचओ की आधी अधूरी जानकारी पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर से नए सीएमएचओ के नाम की जानकारी मांगी है। विदित हो कि 6 मार्च तक 65-54 वर्ष की आयु तक में 42 लोगों का तथा 40 से अधिक उम्र के 253 लोगों का टीकाकरण की जानकारी भोपाल भेजी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications