Bhopal news: मासूम की मौत के बाद जागा प्रशासन, स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ा, आर्थिक सहायता दी
राजधानी भोपाल की मीनाल रेजीडेंसी में स्ट्रीट डॉग्स द्वारा 7 माह के बच्चे के साथ हुई घटना के बाद वहाँ से 8 से अधिक स्ट्रीट डॉग्स को नगर निगम द्वारा पकड़ा गया है। जिला प्रशासन द्वारा बच्चे के परिजनों को 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता राशि पहुँचाई जा चुकी है, एवं 50 हज़ार रुपये की आर्थिक सहायता राशि शीघ्र ही और पहुँचाई जायेगी।
कलेक्टर ने शहर में नगर निगम को स्ट्रीट डॉग्स को पकड़ने के लिए वृहद् अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। वहीं एफ़आईआर भी दर्ज कराई जा रही है। प्रदेश में इन दिनों लगातार आवारा कुत्तों का आतंक देखा जा रहा है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आवारा कुत्ते लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. वहीं अब जल्द ही शासन-प्रशासन को आवारा कुत्तों के लिए एक्शन प्लान बनाने की आवश्यकता है, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है.

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
भोपाल में एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है, जिसमें 7 महीने के एक मासूम बच्चे को कुत्तों ने मार डाला। घटना अयोध्या बायपास स्थित शिव नगर बस्ती में हुई है। इस मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आई है। मासूम बच्चे को कुत्तों ने उसके घर से घसीटकर ले जाकर बर्बरता से मारा। उसका एक हाथ पूरा खा गए और उसके शरीर पर कई जगहों पर काटने के निशान थे। बच्चे की मां पास ही में गई हुई थी, जबकि पिता काम पर थे। बच्चे को खोजने में जुटे परिजनों ने उसका शव लहूलुहान हालत में पाया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और बिना किसी कार्रवाई के शव को दफन कर दिया। इसके बाद, शुक्रवार को नगर निगम की टीम कुत्तों को पकड़ने के लिए पहुंची, लेकिन यहां लोगों ने जमकर हंगामा किया।
ये भी पढ़े- Indore बनेगा स्वच्छता का Inspiration, लोग बोले- दूसरे शहर सीख सकते हैं सफाई का पाठ












Click it and Unblock the Notifications