Bhopal News: लिव इन रिलेशन में रखकर 26 वर्षीय युवती से आरोपी ने हड़पे ₹2 लाख और ज्यादती भी की
Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल के अशोक गार्डन इलाके में एक युवती को लिव इन रिलेशन में रखकर आरोपी युवक ने करीब 6 माह तक शादी के नाम उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब उसने शादी करने के लिए दबाव डाला तो उसका मुंह चुप करा दिया। इस बीच आरोपी ने अपनी मां के इलाज के लिए ₹2 लाख भी ले लिए। हाल ही में ही उसने शादी करने से मना कर दिया। तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है।
अशोका गार्डन थाना प्रभारी उमेश चौहान ने बताया कि ऐशबाग इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय युवती एक फर्नीचर की दुकान में काम करती थी। इसी दुकान में विशाल नाम का एक युवक भी काम करता था। साथ में काम करने के दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसी बीच विशाल नव युवती के सामने अपने प्यार का इजहार किया, तो युवती में प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद विशाल ने युवती को लिव इन रिलेशन में रहने के लिए राजी भी कर लिया। दोनों अशोका गार्डन इलाके में 2 साल तक साथ में रहे। इस दौरान विशाल ने युवती का शारीरिक शोषण भी किया।

वही युवती की जमा पूंजी से आरोपी ने अपनी मां की बीमारी का इलाज कराने के लिए ₹2 लाख भी ले लिए। पिछले दिनों युवती ने जब रीति रिवाज से शादी करने के लिए विशाल पर दबाव डाला, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने थाने जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी विशाल युवती को ₹2 लाख भी नहीं लौटा रहा है। पुलिस ने बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications