Bhopal Accident : दो घरों का बुझा चिराग,बर्थडे सेलिब्रेट कर घर लौट रहे जीजा-साले की कार एक्सीडेंट में हुई मौत
भोपाल के रेड क्रॉस अस्पताल के पास तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से जीजा साले की मौके पर मौत हो गई। दोनों ही मृतक अपने मां बाप के इकलौते बेटे थे।

Bhopal Road Accident : भोपाल के दो घरों में मातम पसरा हुआ है, इन घरों ने अपने इकलौते बेटों को एक कार एक्सीडेंट में खो दिया है। मरने वाले दोनों युवा जीजा साले थे जो बेटी की बर्थडे पार्टी के जश्न में मौज-मस्ती करने के बाद शुक्रवार की देर रात अपने घर लौट रहे थे तभी इनकी कार का भयानक एक्सीडेंट हुआ जिसने दोनों की जिंदगी लील ली। भोपाल में हुए एक्सीडेंट में जीजा-साले की मौत की खबर ने सभी को हिला दिया है। एक्सीडेंट में मारे गए जीजा और साले दोनों ही अपने मां- बाप के इकलौते बेटे थे। साले का नाम सौरव सोनी था जो अपनी बहन की बेटी के जन्मदिन के लिए भोपाल आया हुआ था। बता दे कल रात अलग-अलग दो थाना क्षेत्रों में हुए एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। बिलखिरिया थाना इलाके में लोडिंग वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत हो गई। इस हादसे में मृतक की पत्नी और 8 साल के बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं टीटी नगर थाना क्षेत्र के रेडक्रॉस अस्पताल चौराहे की रोटरी पर तेज रफ्तार कार के एक्सीडेंट में साले-जीजा की मौत हो गई। इस हादसे में मरने वाले दोनों युवक विदिशा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का बेटा और उनका दामाद थे। पूरी घटना विस्तार से जाने...

होटल में खाना खाने पहुंचे थे जीजा-साले
विदिशा के कुरवाई के रहने वाले दिनेश सोनी बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष हैं। उनके बेटे सौरभ सोनी 30 साल के थे और मैरिज गार्डन का संचालन कर रहे थे। शुक्रवार को सौरभ सेकंड स्टॉप तुलसी नगर भोपाल में रहने वाले जीजा मोहित नरेकर (32 वर्षीय) के घर भांजी का बर्थडे सेलिब्रेट करने आए थे। घर पर बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद जीजा-साले अपने दोस्त रवि वर्मा के साथ इमामी गेट स्थित जमील होटल में खाना खाने पहुंचे थे।

रोटरी से टकराते हुए पलट गई कार
शुक्रवार रात 12 बजे तीनों जमील होटल से खाना खाकर लौट रहे थे तभी टीटी नगर से 2 किलोमीटर दूर शिवाजी चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार नाले के स्लैब से उछलकर सीधे रोटरी से टकराते हुए पलट गई। 15 मिनट तक तीनों कार में तड़पते रहे। कुछ राहगीरों उन्हें जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जीजा-साले को मृत घोषित कर दिया। वही दोस्त रवि गंभीर रूप से घायल है।

कार की अत्यधिक स्पीड और नाले के स्लैब की वजह से हुआ हादसा
बताई जा रहा है कि कार की स्पीड अत्यधिक थी और रेडक्रॉस अस्पताल के पास पहुंचते ही कार डिवाइडर में घुसी थी। रेड क्रॉस चौराहे के पास बनाए गया स्लैब हादसों का कारण बना है, लेकिन नगर निगम इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस हादसे में जीजा साले की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल रवि वर्मा को हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिए। पुलिस हादसे की जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि रवि वर्मा अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है उसके विस्तृत बयान के बाद ही हादसे के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

बेटी का जन्मदिन मनाने भोपाल आए थे मोहित
हादसे में मृतक मोहित दिल्ली की अमेजन कंपनी में डेवलपर की पोस्ट पर थे। उनकी शादी 2017 में सौरभ की बहन के साथ हुई थी उनका एक बेटा बेटी है बेटी का जन्म बनाने के लिए वे भोपाल के तुलसी नगर में रहने वाले अपने माता पिता के पास आए हुए थे। बेटी के जन्मदिन पर उन्होंने साले सौरभ को भी निमंत्रण भेजा था। सौरभ सोनी भोपाल ट्रेन से आया हुआ था। जन्मदिन मनाने के बाद तीनों होटल में खाना खाने के लिए निकले थे।

दोनों ही अपने मां बाप के इकलौते बेटे थे
सौरभ और मोहित अपने अपने माता-पिता की इकलौती बैठे थे सौरभ की शादी 2019 में हुई थी वही मोहित की शादी 2017 में हुई थी। सौरभ की कोई संतान नहीं थी, जबकि मोहित के दो बच्चे हैं। घटना के समय दोनों सीट पर लगाए हुए थे या नहीं इसको लेकर भी अभी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक कर रही है।

कार का पिछला टायर फटा मिला
टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि एक्सीडेंट के बाद कार का पिछला टायर फटा मिला है। ड्राइवर साइड का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। कार रोटी से टकराने के बाद ड्राइवर साइड पलटी। एक्सीडेंट देखने वालों ने बताया कि कार की स्पीड बहुत तेज थी। इसी वजह से स्लैब से उछलकर अनियंत्रित हो गई। पुलिस का मानना है कि एयर बैग के फटने की वजह से दोनों जीजा साले कार के डैशबोर्ड से टकराए हो। इस वजह से भी उनकी मौत हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications