आरा मशीन से कटे हाथ को हमीदिया अस्पताल में 13 डॉक्टरों की टीम ने 8 घंटे में जोड़ा, मैराथन सर्जरी का सफल ऑपरेशन

Bhopal Hamidia News: राजधानी भोपाल में स्थित सरकारी अस्पताल हमीदिया में तीन विभागों के डॉक्टरों को एक बड़े ऑपरेशन में सफलता मिली है। दरअसल आरा मशीन से कटे हुए हाथ को 13 डॉक्टरों की टीम ने मिलकर 8 घंटे के अंदर सफलतापूर्वक जोड़ दिया। इस ऑपरेशन में प्लास्टिक सर्जरी, अस्थि रोग और एनेस्थीसिया विभाग के 13 डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी करके हाथ को जोड़ा है।

प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट डॉक्टर अरुण भटनागर ने जानकारी दें तो बताया कि विदिशा के रहने वाले 50 वर्षीय हल्के कुशवाह का आरा मशीन पर काम करते समय हाथ कलाई के तरफ से कट गया था। जैसे ही इस मरीज को हमीदिया अस्पताल लाया गया, वैसे ही डॉक्टरों ने उसका ट्रीटमेंट शुरू कर दिया और कटे हुए हाथ को जोड़ दिया गया। हमारे हॉस्पिटल के तीन विभागों के डॉक्टरों ने मिलकर इस ऑपरेशन को सफल बनाया है। इस सर्जरी को करने में करीब 8 घंटे का समय लगा।

A team of 13 doctors in Hamidia joined a hand cut with a saw machine in 8 hours, a marathon surgery

अच्छी बात यह रही कि मरीज को अस्पताल में भर्ती रखा गया। लगातार डॉक्टरों की निगरानी में रखने और नियमित उपचार मिलने से मरीज का न केवल हाथ जोड़ा बल्कि 10 दिन के अंदर ही उसकी उंगलियां भी मूवमेंट करने लगी। अब इस मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

हाथ की हड्डी और कट गई थी नसें

डॉक्टर ने बताया कि हल्के कुशवाह के हाथ की हड्डी और नशे पूरी तरह से कट गई थी। हाथ का 9035 था क्षतिग्रस्त हुआ और हाथ लटक गया था। हल्के को तुरंत विदिशा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां बिना समय गवाएं मरीज को हमीदिया अस्पताल भेजा गया था। डॉक्टरों ने उसी वक्त सर्जरी शुरू कर दी, जो रात 8:00 बजे से सुबह करीब 4:00 बजे तक चली।

हाथ कटने के 5 घंटे बाद पहुंचा था मरीज

प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के एचओडी अरुण भटनागर ने बताया कि कटे हुए अंगों को 6 घंटे में जोड़ देने पर उसके दोबारा मूवमेंट करने की उम्मीद बनी रहती है। हल्के कुशवाह हादसा होने के 5 घंटे बाद हमारे पास पहुंचे थे हमने पूरी टीम को लेकर उनकी तत्काल सर्जरी करने का निर्णय किया। उनका हाथ अब पहले की तरह काम कर रहा है।

ऑपरेशन को सफल बनाने में इस टीम ने की सर्जरी

अमित जी हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट के डॉक्टर अरुण भटनागर, डॉक्टर हरिशंकर सिंह, डॉक्टर अंबर यादव, डॉक्टर सौम्या अग्रवाल, डॉक्टर आशीष लूथरा, डॉक्टर रुचि, ऑर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट के डॉ संतोष मिश्रा, डॉ बृजेंद्र, डॉक्टर अब्दुल, डॉक्टर वरुण और एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के डॉ संदीप राठौर, डॉक्टर दिवस और डॉक्टर सुरेश आदि सर्जरी टीम में शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+