टोल टैक्स मांगने पर महिला कर्मचारी को एक व्यक्ति ने मारा थप्पड़, घटना का CCTV फुटेज आया सामने

भोपाल-राजगढ़ मार्ग पर कचनारिया टोल पर टोल टैक्स नहीं देने को लेकर एक व्यक्ति ने महिला कर्मचारी को पहले तो गाली दी, उसके बाद थप्पड़ जड़ दिया।

भोपाल, 21 अगस्त। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में महिला टोल कर्मी को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है। बता दे भोपाल राजगढ़ मार्ग पर कचनारिया टोल पर टोल टैक्स नहीं देने को लेकर एक व्यक्ति ने महिला कर्मचारी को पहले तो गाली दी, उसके बाद थप्पड़ जड़ दिया। इसके जवाब में महिला ने भी उस शख्स की जोरदार चप्पलों से पिटाई कर दी। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज। बताया जा रहा है कि आरोपी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसवंत गुर्जर और वर्तमान ब्यावरा जनपद अध्यक्ष जगदीश गुर्जर का भतीजा राजकुमार है

Recommended Video

    टोल टैक्स मांगने पर महिला कर्मचारी को एक व्यक्ति ने मारा थप्पड़, घटना का CCTV फुटेज आया सामने
    महिला कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

    महिला कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

    राजगढ़ जिले के ब्यावरा भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक राजकुमार नाम का व्यक्ति बिना टोल दिए निकलने की जिद कर रहा था। उसका कहना था कि वे पास के गांव का रहने वाला है और प्रतिदिन यहां से आता जाता है कभी उसने टोल नहीं दिया तो, आज क्यों दें। वही महिला कर्मचारियों से टोल देने के लिए बार-बार कहती रही।

    महिला कर्मचारी को जड़ा थप्पड़

    महिला कर्मचारी के बार-बार कहने पर भी जब युवक ने टोल टैक्स नहीं दिया, तो उसने टोल गेट खोलने से मना कर दिया। जिसके बाद युवक काफी गुस्से में गाड़ी से बाहर निकला और टोल टैक्स पर बने बॉक्स के पास गया। वहां युवती से बहस करने लगा। बहुत ज्यादा बहस होने पर महिला कर्मचारी अपनी कुर्सी पर खड़ी हो गई। जिसके बाद युवक ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। इस पर गुस्साएं युवती ने भी युवक पर चप्पलों से हमला कर दिया।

    आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

    आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

    पीड़ित महिला ने ब्यावरा देहात थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जहां पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजकुमार गुर्जर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली है। आरोपी राजकुमार के खिलाफ मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देने का केस भी दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस की तलाश में जुटी है। मामला शनिवार दोपहर में ब्यावरा भोपाल बाईपास स्थित कचनारिया टोल का है। जिसका वीडियो रविवार को सामने आया है।

    पीड़िता ने क्या कहा

    पीड़िता ने क्या कहा

    महिला टोल कर्मी का कहना है कि शनिवार दोपहर 3:42 बजे वे बूथ नंबर पांच पर बैठी हुई थी। उसी समय राजकुमार गुर्जर नाम का व्यक्ति ऑल्टो कार से आया। जिस प्रकार सभी वाहनों से टोल टैक्स लिया जाता है ठीक उसी प्रकार से मैंने उससे टोल टैक्स के लिए कहा, लेकिन वह बहस करने लगा और गाड़ी से उतर कर मुझे गाली देने लगा। इसके बाद उसने मुझ पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी बाद में भी अपने साथियों के साथ आया और टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ कर भारी उपद्रव मचाया।

    टोल प्लाजा के क्या है नियम

    टोल प्लाजा के क्या है नियम

    किसी टोल प्लाजा की 20 किलोमीटर की परिधि में आपका घर हैं तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नियम के मुताबिक आपको नेशन हाईवे पर चलते हुए संबंधित टोल प्लाजा पर बार-बार टोल टैक्स देने की जरूरत नहीं है। नियम के मुताबिक 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों का ₹300 में और 10 किलोमीटर की परिधि में रहने वालों का सिर्फ 150 रुपये में ही मंथली फास्टैग बन जाता है। जिसके बाद हर बार वे टोल प्लाजा पर बिना रुके निकल सकते हैं।

    कैसे बनेगा मंथली फास्टैग

    कैसे बनेगा मंथली फास्टैग

    गूगल मैप पर यदि निर्धारित सीमा की परिधि में एड्रेस आता है तो ही मंथली पास से फ्री टोल की सुविधा मिल पाती है। फास्ट्रेक बनवाने के लिए आरसी और मालिक आधार कार्ड टोल प्लाजा के काउंटर पर देना होता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+