चार दिन की नवजात को वाहन से फेंका

भिंड। उसको जन्म लिए अभी चार दिन ही हुए थे। अपनी पूरी सांस भी नहीं ले पा रही थी। लेकिन उसके अपने ही उसकी पूरी जिंदगी छीनने के लिए उसको चलते वाहन से फेंक गए। ऐसा ही मामला सामने आया है मध्य प्रदेश के भिंड जिले से।

girl-child

मध्य प्रदेश जिले में ग्वालियर-इटावा हाइवे पर चलते वाहन से नवजात बच्ची को फेंक दिया गया। यह तो अच्छा था कि बच्ची हाइवे पर झाड़ियों में जा गिरी। जिससे उसे ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं।

मौके पर गैस एजेंसी में काम करने वाले कर्मचारी थे। जिन्होंने बच्ची को फेंकते हुए देख लिया था। ऐसे में लोगों ने देर न करते हुए बच्ची को अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी जान बच गई। जानकारी के मुताबिक बच्ची का इलाज चल रहा है।

नवजात बच्चियों की हत्या के मामले अकसर जिले में ऐसे मामले आते रहते हैं। गौरतलब है कि जनगणना के मुताबिक भिंड में एक हजार लड़कों पर 838 लड़कियां ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+