Bhopal News: 95 साल की बुजुर्ग महिला विद्यावती ने डाला वोट, ऑक्सीजन सपोर्ट पर वोट डालने पहुंची महिला

राजधानी में मतदान के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। दरअसल लोकतंत्र में वोट का महत्व समझते हुए 95 साल की महिला व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंची। वहीं एक महिला 80 वर्षीय कल्पना पारेख ऑक्सीजन सपोर्ट पर वोट डालने के लिए जबलपुर में पहुंची। पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान प्रतिशत अब तक राजधानी भोपाल में अधिक देखने को मिल रहा है।

बता दे भोपाल 95 साल की बुजुर्ग महिला विद्यावती ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। उन्हें लेकर परिवार के सदस्य वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ तक लेकर आए। बुजुर्ग महिला ने सभी मतदाताओं से वोट करने के लिए अपील भी की।

95 year old old woman Vidyawati cast her vote, woman came to vote on oxygen support

राजधानी भोपाल की सातों विधानसभा क्षेत्र में कल 96 उम्मीदवारों के लिए मतदान किया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक 26 उम्मीदवार नरेला विधानसभा क्षेत्र से है। मतदान की बात करी तो सुबह 11:00 बजे तक 7.95 मतदान हुआ है 4 घंटे में हुजूर में 23.50 और मध्य में 15.40% मतदान हुआ है। कई मतदान केंद्र पर सबसे पहले वोट डालने के लिए लोग समय से पहले ही पहुंच गए। पहली बार मतदान कर रहे युवा भी वोट डालने बड़ी संख्या में पहुंचे। युवाओं के बीच रोजगार का मुद्दा बड़ा चर्चित रहा।

95 year old old woman Vidyawati cast her vote, woman came to vote on oxygen support

वहीं रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा में 28.30 प्रतिशत, भोजपुर विधानसभा में 29.1%, सांची विधानसभा में 31.77 प्रतिशत और सिलवानी विधानसभा में 36.00% मतदान हो चुका है।

मध्‍यप्रदेश में शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। इस बार मतदान केंंद्रों पर पुुुुरुषों से ज्‍यादा बड़ी संख्‍या महिला वोटर की देेखी जा रही है। राजधानी भोपाल के एक मतदान केंद्र पर सुबह साढ़े आठ बजे तक 99 पुरुष और 321 महिलाएं वोट दे चुकी थीं। ऐसा ही अन्‍य मतदान केंद्रों पर देखने में आ रहा है। चुनाव विश्‍लेषक इसे महिलाओं में आई जागरूकता के साथ साथ लाडली बहना योजना और कांग्रेस की नारी सम्मान योजना की घोषणा से जोड़कर देख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+