कारम डैम में लापरवाही पर 8 अधिकारियों पर गिरी गाज, CM शिवराज ने किया सस्पेंड

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धार जिले के कारम बांध के निर्माण में हुई लापरवाही के मामले में प्रथम दृष्टया जांच के बाद निर्माण कार्य से जुड़े 8 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

भोपाल,26 अगस्त। मध्य प्रदेश के धार में कारम नदी पर डेम निर्माण के समय लापरवाही होने के कारण लीकेज हुआ। किसानों की फसलों के लिए बनाया गया बांध पूरी तरह बर्बाद हो गया। डैम टूटे हुए 2 हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं। लेकिन अब प्रदेश के मुखिया शिवराज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धार जिले के कारम बांध के निर्माण में हुई लापरवाही के मामले में प्रथम दृष्टया जांच के बाद निर्माण कार्य से जुड़े 8 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। जांच के बाकी तथ्य जैसे ही आयेंगे, जो भी दोषी होंगे, वो छोड़े नहीं जायेंगे।

8 officers fell for negligence in MPs Karam Dam, CM Shivraj suspended

सीएम ने कहा कि मेरे मध्यप्रदेश में जनहित के कार्यों में लापरवाही, गड़बड़ी या भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है।उल्लेखनीय है कि पूर्व में बांध निर्माण से जुड़ी दो कंपनियों को ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है।

राज्य शासन द्वारा पी जोशी अधीक्षण यंत्री जल संसाधन, विजय कुमार जत्थाप उपयंत्री, अशोक कुमार उपयंत्री, दशाबंता सिसोदिया उपयंत्री, आरके श्रीवास्तव उपयंत्री, सी एस घटोले मुख्य अभियंता , बीएल निनामा कार्यपालन यंत्री और वकार अहमद सिद्धकी एसडीओ को निलम्बित किया गया है।कारम डैम में 10 एमसीएम पानी भरा हुआ था। सस्पेंड होने वाले सभी अधिकारी जल संसाधन विभाग के हैं।

बता दे इससे पहले बांध निर्माण से जुड़ी दो कंपनियों को ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है। मध्य प्रदेश सरकार ने कारम बांध बनाने वाली दोनों कंपनियों एएनएस कंस्ट्रक्शन और सारथी कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्टेड कर दिया था। साथ ही दोनों के लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिए। भविष्य में मध्य प्रदेश सरकार इन दोनों कंपनियों से काम नहीं देगी। बता दें विपक्ष ने सरकार पर बांध निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+