Bhopal News: सरकारी अस्पताल हमीदिया के लेबर रूम में सेल्फी लेने वाले 3 डॉक्टर समेत 6 लोग निलंबित
भोपाल के सरकारी अस्पताल हमीदिया में रंग पंचमी पर लेबर रूम में होली खेलने वालों पर गाज गिरी है। तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों को निलंबित कर दिया गया है।

राजधानी भोपाल के सरकारी हमीदिया अस्पताल में लापरवाही बरतने और सेल्फी लेने वाले 6 लोगों को निलंबित कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में रंग पंचमी मनाने और सेल्फी लेने वाले 6 लोगों को निलंबित कर दिया। इनके विरूद्ध विभागीय जांच भी होगी। इससे पहले इनके खिलाफ 1 दिन की वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई हुई थी। लेकिन मामला मीडिया में आने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई है। जिन पर कार्रवाई की गई है, उनमें पीजी चिकित्सक डॉक्टर मोहनी, डॉक्टर तोषी, डॉक्टर दीक्षा और नर्सिंग अधिकारी भारती कमला के तलवा रोशनी चौहान शामिल है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि रविवार को भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में रंग पंचमी के दिन अस्पताल के चिकित्सक व नर्सिंग अधिकारी लेबर रूम में रंग गुलाल के साथ सेल्फी ले रहे थे। इस दौरान अस्पताल में एक महिला प्रसव पीड़ा झेल रही थी। जिसकी तस्वीर भी सामने आई। यह फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद फोटो को हटा लिया गया था, लेकिन मामला मीडिया में आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी छह आरोपियों के 1 दिन की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने कार्रवाई करते हुए सभी छह लोगों को निलंबित कर दिया।
अज्ञात के खिलाफ थाने में कराई जाएगी f.i.r.
बताया जा रहा है कि इस मामले में कोहेफिजा थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पूरी जांच होने के बाद दोषी का नाम भी इस f.i.r. में जोड़ा जाएगा। मंगलवार को पुलिस ने लेबर रूम में होली खेलने वाले चिकित्सक व नर्सिंग ऑफिसर से पूछताछ भी की। बताया जा रहा है कि पुलिस उस फोन को भी जब्त कर सकती है, जिससे सेल्फी ली गई थी। इस पूरे मामले में थाना प्रभारी विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि अभी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद जांच में जो आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications