MP corona update: मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 42 नए केस, भोपाल में 15 मामले, 1 मरीज की मौत
मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। पूरी तरह से कोरोना फ्री हो चुके मध्य प्रदेश के कई जिलों में कोरोना से संक्रमित मरीज मिलने लगे है और अब मौत के मामले भी सामने आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना का प्रकोप राजधानी भोपाल में नजर आ रहा है। रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या 1 दर्जन से ज्यादा सामने आ रही है। 1 दिन पहले भोपाल में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद शुक्रवार को इंदौर में भी एक कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया। पूरे प्रदेश में 42 नए संक्रमित पिछले 24 घंटे में सामने आए। वही एक्टिव केसो की संख्या 266 हो गई है।
मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में कोरोना संक्रमण घातक और जानलेवा साबित हो रहा है। राजधानी में गुरुवार को कोरोना से 80 वर्षीय महिला की मौत हुई। वही इंदौर में भी कल कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। पिछले साल 5 अक्टूबर को कोरोना से मौत हुई थी। इसके बाद अब इस महीने कोरोना संक्रमण से मौत के मामले सामने आ रहे है। अब तक कोरोना से कुल 1051 लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 15 मामले सामने आए हैं वही इंदौर और राजगढ़ में 7-7 केस सामने आए हैं। बता दे राजधानी भोपाल में पॉजिटिव मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके अलावा ग्वालियर में छह सीहोर में 3 रायसेन में दो और नर्मदा पुरम वा सागर जिले में एक-एक मरीज संक्रमित पाए गए। हालांकि सुकून की खबर ये है कि राज्य के 38 जिले अभी भी पूरी तरह से कोरोना संक्रमण से मुक्त है। इन जिलों में करुणा संक्रमण का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए हाल ही में सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल करके अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लिया था। शुक्रवार को प्रदेश भर में 875 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें से 42 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि 833 सैंपल नेगेटिव पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications