Bhopal News: मार्बल कारोबारी के बेटे को लूटने वाले 4 दोस्त गिरफ्तार, राशि बरामद, हबीबगंज पुलिस ने किया खुलासा

राजधानी भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में स्थित कीलनदेन, एमपी नगर बोर्ड ऑफिस के पास हुई लूट की वारदात का पुलिस ने चंद घंटे में खुलासा कर दिया है। इस सनसनी वारदात के पीछे मार्बल कारोबारी के बेटे के दोस्त और उसके तीन साथियों की साजिश सामने आई है।

दोस्तों ने ही इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था। चार आरोपियों ने मिलकर योजना बनाई और मार्बल कारोबारी के बेटे यानी अपने ही दोस्त पर चाकू से हमला कर 5 लाख 25 हजार रुपए लूटे लिए। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

4 friends who robbed marble businessman s son Raza arrested Habibganj police reveals

दोस्त अनसपुर पूर्व में कई बार बैंक से पैसे निकालने में फरियादी की मदद कर चुका था। शुक्रवार को जब फरियादी ने फिर से आधार कार्ड लेकर आने को कहा तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। फरियादी के पिता ने घटना के समय अनस पर शंका जताई थी।

क्या है पूरा मामला

शुक्रवार दोपहर 2:15 को राजधानी भोपाल की कीलनदेव इलाके में अहमद रजा नाम का एक युवक बैंक से पैसे निकाल कर अपने दोस्त के साथ दुकान पर वापस जा रहा था, तभी दोस्त बीच रास्ते में उतर कर चला गया। इसके बाद थोड़ी दूर एक्सिस पर सवार अहमद के पीछे गाड़ी पर नकाबपोश है, जिन्होंने पीड़ित के पास से 5 लाख 25 हजार रुपए चाकू अड़ा कर लूट लिए।

4 friends who robbed marble businessman s son Raza arrested Habibganj police reveals

दोस्त पर पहले से ही था शक

हबीबगंज थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 18 वर्षीय अहमद राजा के स्कूटर को कीलन देव टावर के पास स्कूटर पर आए तीन नकाबपोश युवकों ने टक्कर मार दी थी। अहमद राजा को चाकू दिखाकर तीनों ने सवाल 5 लख रुपए लूट लिए थे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की सूचना मिलने के बाद अहमद राजा के पिता अब्दुल सत्तार ने राजा के दोस्त अनस पर शक जताया था। इसी एंगल पर जांच करते हुए पुलिस ने काम शुरू किया और अनस को हिरासत में लिया पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने अपने तीन दोस्तों अल्ताफ अयान और अल्फ़ाज़ के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद चारों दोस्तों का आपस में पैसे बांटने का प्लान था।

4 friends who robbed marble businessman son Raza arrested Habibganj police reveals

थाना हबीबगंज और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने घटना स्थल और एयू बैंक रूट मार्ग का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाले । फुटेज में घटना स्थल के पास दो संदिग्ध स्कूटी और उसमें सवार तीन नकाबपोश देखे गए। इन संदिग्धों की पहचान के लिए टीम ने पूछताछ शुरू की। इस दौरान, फरियादी के साथी अनस अली की भूमिका घटना में संदिग्ध पाई गई।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपियों को

अनस अली ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों अल्ताफ अंसारी, अयान, और अल्फाज के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि लूटे गए 5.25 लाख रुपये आपस में बांट लिए थे। इसके बाद, संदिग्धों के मोबाइल फोन की लोकेशन और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। भारत टाकिज के पास पुष्पा अपार्टमेंट के खाली मैदान में तीन संदिग्ध मिले। अनस अली ने इन तीनों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी।

आरोपी अल्फाज से 3 लाख रुपये, अयान से 1 लाख रुपये, और अल्ताफ से 1.25 लाख रुपये, साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू और स्कूटी वाहन बरामद किया गया। सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम और पता

1. अनस अली पिता बाजिद अली, उम्र 23 साल, निवासी म.न. 23 कांग्रेस नगर सिंधी कालोनी, थाना टीला जमालपुरा, भोपाल

2. अल्ताफ अंसारी पिता मुख्तार अंसारी, उम्र 20 साल, निवासी म.न. 1438 कम्मू का बाग, 80 फिट रोड पुष्पा नगर, थाना ऐशबाग, भोपाल
3. अल्फाज खान पिता सोहिल खान, उम्र 24 साल, निवासी म.न. 01 गली नं 01 भारत टाकिज, सिल्ली खाना, छोटी मस्जिद के पास, थाना तलैया, भोपाल
4. अयान पिता रियाज, उम्र 20 साल, किराए का मकान, गली नं 01 कांच बाली मस्जिद के पास, भारत टाकिज चौराहा, थाना तलैया, भोपाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+