भाजपा में शामिल हुए मध्य प्रदेश के 3 विधायक, बसपा से संजीव कुशवाहा, सपा से राजेश शुक्ला और निर्दलीय राणा

राजधानी भोपाल में आज मध्य प्रदेश से तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए। जिसमें बसपा से संजीव कुशवाह, सपा से राजेश शुक्ला और आगर मालवा से निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिंह शामिल है।

भोपाल,14 जून। राजधानी भोपाल में आज मध्य प्रदेश के 3 विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली। सपा से राजेश शुक्ला, बसपा से संजीव कुशवाहा और एक निर्दलीय विधायक के भाजपा में शामिल होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारतीय जनता पार्टी से आज बसपा विधायक संजीव कुशवाह जी, सपा विधायक राजेश शुक्ला जी और निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिंह जी जुड़ रहे हैं। मैं आप सभी का भाजपा परिवार में हृदय से स्वागत करता हूं।

भाजपा में शामिल हुए मध्य प्रदेश के 3 विधायक

सीएम ने कहा कि तीनों विधायक साथी सदैव अपने-अपने क्षेत्र के विकास को लेकर सक्रिय रहते हैं। मेरा भी यह प्रयास रहता है कि प्रदेश का अधिकतम विकास कैसे हो और जनता की भलाई के काम कैसे किए जाएं! हम सब मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ायेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के नेतृत्व में हम जनता की सेवा के लिए अधिकतम कार्य करेंगे। सरकार के नाते हमारा जो कर्तव्य है, उसका पूर्णत: निर्वहन करेंगे। हम सब मिलकर प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के कार्य करेंगे।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है कि आज भाजपा परिवार में तीन ऐसे सशक्त और ताकतवर जनप्रतिनिधि सम्मिलित हुए हैं, जो अपने क्षेत्र के विकास और समाज के कल्याण के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। पूर्ण विश्वास है कि तीनों विधायकगणों के भाजपा परिवार में सम्मिलित होने से बिजावर, भिंड व सुसनेर विधानसभा विकास पथ पर और तेज़ गति से आगे बढ़ेगी।

बसपा,सपा ओर निर्दलीय विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा कसा तंज

बसपा विधायक संजीव कुशवाहा, सपा विधायक राजेश शुक्ला निर्दलीय विधायक विक्रम राणा बीजेपी में शामिल होने पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि इस समय BJP घबराई हुई है।कांग्रेस में 16 नगर निगमो के 15 महापौर के उम्मीदवार चार दिन पहले तय हो चुके है। बीजेपी एक भी महापौर उम्मीदवार तय नही किए।
BJP की बैठक में ज्योतिरादित्य सिंधिया आते है तो जयभान सिंह पवैया भाग जाते है,और नरेंद्र सिंह तोमर आते है तो सिंधिया भाग जाते है। भाजपा की बैठक पूरी नही हो पा रही,CM शिवराज को दिल्ली भागना पड़ रहा है।

कुछ विधायकों लाकर माहौल बनाया जा रहा,की BJP की अच्छी स्थिति है। विधायक अपनी पार्टी छोड़ कर आ रहे है। यह तीनो विधायक 2023 के विधानसभा चुनाव में बहुत सारे वोट से हार रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+