शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल हुए 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री, देखें पूरी लिस्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को लंबे इंतजार के बाद अपने पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया है। सभी नए मंत्रियों को प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को राजभवन में शपथ दिलाई। जिसमें 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्री शामिल हैं। इस दौरान खास बात ये रही कि ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के 11 विधायकों को कैबिनेट में जगह दी गई है। शपथ ग्रहण के दौरान खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया राजभवन में मौजूद रहे।

Recommended Video

    MP Cabinet Expansion: सरकार के सौवें दिन Shivraj Cabinet विस्तार, देखिए पूरी लिस्ट | वनइंडिया हिंदी
    20 cabinet and 8 state ministers joined Shivraj Singh Chouhan cabinet, see full list

    23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार ली थी शपथ
    दरअसल, सिंधिया समर्थक छह मंत्रियों समेत 22 विधायकों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। 22 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद 20 मार्च को कमलनाथ को इस्तीफा देना पड़ा था और 15 महीने पुरानी कांग्रेस सरकार गिर गई थी। 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। और कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के बीच 29 दिन तक अकेले ही सरकार चलाते रहे। इसके 28 दिन बाद 5 मंत्रियों वाली मिनी कैबिनेट ने 21 अप्रैल को शपथ ली थी, जिनमें कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के दो मंत्री तुलसी सिलावट एवं गोविन्द सिंह राजपूत शामिल हैं।

    ज्योतिरादित्य सिंधिया का रहा दबदबा
    राजभवन ने गुरुवार को कुल 28 मंत्रियों ने शपथ ली, जिसमें 20 कैबिनेट मंत्री, 8 राज्य मंत्री शामिल हैं। इनमें गोपाल भार्गव, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया समेत कई बड़े नेता शामिल रहे। ऐसे में नई सरकार बनने के बाद ये पहला मंत्रिमंडल विस्तार है, जिसमें कांग्रेस से भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों का दबदबा रहा। शपथ ग्रहण में खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। कैबिनेट विस्तार से पहले शिवराज ने दिल्ली आकर शीर्ष नेतृत्व के साथ मंथन किया था।

    शिवराज सरकार में इन्होंने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ
    1- गोपाल भार्गव
    2- विजय शाह
    3- जगदीश देवड़ा
    4- बिसाहूलाल सिंह
    5- यशोधरा राजे सिंधिया
    6- भूपेंद्र सिंह
    7- एंदल सिंह कंसाना
    8- बृजेंद्र प्रताप सिंह
    9- विश्वास सारंग
    10- इमरती देवी
    11- प्रभुराम चौधरी
    12- प्रद्युम्न सिंह तोमर
    13- ओम प्रकाश सकलेचा
    14- उषा ठाकुर
    15- प्रेम सिंह पटेल
    16- हरदीप सिंह डंग
    17- अरविंद सिंह भदौरिया
    18- डॉ. मोहन यादव
    19- राजवर्धन सिंह
    20- महेंद्र सिंह सिसोदिया

    शिवराज सरकार में इन्होंने ली राज्यमंत्री की शपथ
    1- भारत सिंह कुशवाह
    2- इंदर सिंह परमार
    3- रामखिलावन पटेल
    4- रामकिशोर कांवरे
    5- बृजेंद्र सिंह यादव
    6- गिर्राज दंडोदिया
    7- सुरेश धाकड़
    8- ओपीएस भदौरिया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+