मध्य प्रदेश के 17 हाईवे पर एक अप्रैल से नहीं लगेगा टोल टैक्स, जानिए मार्गों पर मिलेगी छूट?
भोपाल, 19 फरवरी। मध्य प्रदेश में वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कैबिनेट की बैठक में कई खास फैसले लिए हैं, जिनमें मध्य प्रदेश के 17 हाईवे पर टोल माफी भी शामिल है। कोरोना पीड़ित होने की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट की बैठक में नर्मदा एक्सप्रेस-वे के लिए भी स्वीकृति दी गई। नर्मदा एक्सप्रेस वे का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इस वे से भोपाल-इंदौर समेत 7 जिले जुड़ेंगे। ये भोपाल से शुरू होकर औबेदुल्लागंज, बुदनी, नसरुल्लागंज, डिंडोरी, जबलपुर, संदलपुर करनावद, इंदौर, धार, सरदारपुर से झाबुआ जिले में गुजरात सीमा तक बनेगा।
इन मार्गों पर नहीं देना होगा टोल
आष्टा-कन्नौद मार्ग
पन्ना-अजयगढ़ मार्ग
महुआ-चुवाही मार्ग
मोहनपुर-बेहट-मऊ मार्ग
शाजापुर-दुपाड़ा-कानड़-पचलाना-पिलवास-नलखेड़ा मार्ग
कटनी-विजयराघवगढ़ बरही मार्ग
परसोना-महुआ-बरखा मार्ग
उज्जैन-मक्सी मार्ग
हरदुआ-चकघाट मार्ग
तिलवारी-चारगांव-गोटेगांव मार्ग
मुरार-चितोरा मार्ग
रीवा-बंकुइया-सेमरिया मार्ग
डबरा-भितरवार-हरसी मार्ग
सनावद-खरगोन मार्ग
खिटकिया-बीनागंज मार्ग
बदनावर-थांदला मार्ग
नसरुल्लागंज-खातेगांव मार्ग












Click it and Unblock the Notifications