Bhopal News: BJP कार्यकर्ता महाकुंभ में PM मोदी को सुनने के लिए 11 लाख 60000 कार्यकर्ताओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
Bhopal karyakarta mahakumbh: राजधानी भोपाल में 25 सितंबर को 'भाजपा' कार्यकर्ता महाकुंभ के जरिए प्रदेशों में अब तक हुए किसी भी राजनीतिक दल का सबसे बड़ा आयोजन करने जा रही है। इस महाकुंभ में 10 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता के आने का अनुमान है। भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाजपा अपने ही पिछले महाकुंभ का रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। कार्यकर्ताओं को भोपाल तक लाने के लिए डेढ़ दर्जन ट्रेन विशेष रूप से बुक की गई है।
महाकुंभ में कार्यकर्ताओं को लाने के लिए प्रदेश भर में हजारों बेस हायर हो चुकी हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित हो रहे चौथे कार्यकर्ता महाकुंभ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे और कार्यकर्ताओं को विजय संकल्प दिलाएंगे मंच संचालन और व्यवस्थाओं की कमान महिलाओं को दी जा सकती है।

कार्यकर्ता महाकुंभ में रजिस्टर्ड कार्यकर्ता ही शामिल होंगे। यानी बिना रजिस्ट्रेशन के कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं हो सकेगा। इसके लिए बूथ लेवल पर रजिस्ट्रेशन प्रकिया की गई है। पार्टी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 11 लाख 60,000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के रजिस्ट्रेशन हो गए हैं। भाजपा हर 5 साल में 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करती है। पिछली बार अब तक का सबसे बड़ा महाकुंभ भाजपा ने भोपाल में किया था। इस बार पार्टी इस रिकार्ड को तोड़ने का दावा कर रही है।
हर बस का एक इंचार्ज
महाकुंभ में पन्ना प्रभारी प्रमुख कार्यकर्ता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसमें हर वर्ग का इंचार्ज बनाया गया है, जो बस में सवार पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने स्थान से भोपाल तक लाने उनके खाने, चाय नाश्ता आदि की व्यवस्था देखेंगे। इस बार ज्यादा कार्यकर्ता आने की संभावना को देखते हुए किसी भी कार्यकर्ता को कोई असुविधा न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसलिए हर बस का इंचार्ज बनाया गया है।
17 ट्रेन की गई बुक
कार्यकर्ताओं को भोपाल तक लाने के लिए प्रदेश भाजपा ने 17 ट्रेन बुक की है जो विभिन्न स्थानों से चलकर भोपाल आएंगे और बाद में इन्हीं ट्रेनों से ये कार्यकर्ताओं को वापस घर जाएंगे। इसके अलावा हर जिले में सैकड़ो बसों को हायर किया गया है ट्रेन और बसों में कार्यकर्ताओं को और सुविधा न हो, इसके लिए इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस कार्यक्रम को लेकर मध्य प्रदेश की गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि वैश्विक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारा मार्गदर्शन करने के लिए मध्यप्रदेश आ रहे हैं। सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए है। आधुनिक उपकरण भी सुरक्षा के लिए उपयोग में लिए जा रहे हैं। 25 आईपीएस अफसर यहां पर तैनात रहेंगे।
पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम तय
- सुबह 9:35 दिल्ली से होंगे रवाना
- सुबह 10:55 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर होगा आगमन
- सुबह 11:00 एमआई 17 हेलीकॉप्टर से जंबूरी मैदान के लिए रवाना
- सुबह 11:20 जंबूरी मैदान हेलीपैड पर पहुचेंगे पीएम मोदी
- सुबह 11:25 कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान को प्रस्थान
- सुबह 11:30 बजे कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान
- सुबह 11:30 से 12:30 कार्यकर्ता महाकुंभ में
- दोप 12:35 जंबूरी मैदान हेलीपैड प्रस्थान
- दोप 12:40 हेलीपैड जंबूरी मैदान
- दोप 12:45 एमआई 17 हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट रवाना
- दोप 1:05 बजे भोपाल एयरपोर्ट
- दोप 1:10 बजे विमान से जयपुर होंगे पीएम मोदी रवाना












Click it and Unblock the Notifications