आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटे ने 10वीं में प्राप्त किए 98.2 %, मंत्री सारंग ने घर पहुंचकर कही बड़ी बात
भोपाल में रहने वाले ऋषि कुशवाहा ने एमपी बोर्ड की दसवीं में 98.2% प्राप्त किए। ऋषि को बधाई देने चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग उसके घर पहुंचे।
भोपाल 29 अप्रैल। राजधानी में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दसवीं में टॉप करने वाले छात्र को पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं। कहा कि हमारे क्षेत्र के ऋषि कुशवाहा ने दसवीं में 98.2% प्राप्त किए। ऋषि एम.एम. हाईस्कूल का विद्यार्थी हैं। आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहता है। ऋषि की मां आशा कार्यकर्ता हैं।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि ऐसे घरों के बच्चे आगे बढ़ते हैं तो यह समाज के लिए प्रेरणा की बात उन्होंने कहा कि ऋषि को आगे की पढाई के लिए जो जरूरत होगी मैं मुहैया कराउंगा। मंत्री सारंग ने कहा कि एमएम हाई स्कूल के संचालाकों को बधाई। आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्र में होनहार बच्चों का निकलना समाज के लिए अच्छा संकेत।
बता दें माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। माशिमं के कार्यालय में पहुंचकर स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने सिंगल क्लिक के माध्यम से दोपहर एक बजे परिणाम जारी किया। कक्षाओं की मेधावी सूची भी जारी की जा रही है। कोरोना काल में दो साल बाद स्कूली विद्यार्थियों ने ऑफलाइन परीक्षा दी है, इसलिए उनके मन में परिणाम को लेकर उत्सुकता के साथ-साथ शंकाएं, चिंताएं भी हैं। छतरपुर की नैन्सी दुबे एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में प्रदेश में टॉपर।
12वीं बोर्ड गणित में श्योपुर की प्रगति मित्तल, कला समूह में सागर की इशिता दुबे टॉपर।12वीं वाणिज्य समूह में मुरैना की खुशबू शिवहरे प्रदेश में टॉपर रही।
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्री परमार ने कहा कि हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची में 93 छात्राओं एवं 60 छात्रों (कुल 153) ने स्थान पाया हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अधिक स्थान प्राप्त किया है।
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्री परमार ने कहा कि हायर सेकेंडरी में सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत अलीराजपुर जिले का 93.24 % रहा है तथा द्वितीय जिला दमोह का 89.18 % रहा है।
स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्री परमार ने कहा कि हाई स्कूल परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची में 55 छात्राओं एवं 40 छात्रों (कुल 95) ने स्थान पाया हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना में अधिक स्थान प्राप्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications