भिंड में मतदान केन्द्र बन गया धरने देने की वजह, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

भिंड की लहार जनपद में आने वाले जगदीशपुरा गांव के ग्रामीणों ने मतदान केन्द्र बदलवाने की मांग करते हुए कलेक्टर कार्यालय पर धरना देते हुए चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दे दी है।

भिंड, 18 जून। भिंड के कलेक्टर कार्यालय में जगदीश पुरा गांव के ग्रामीण धरने पर बैठ गए हैं। यह ग्रामीण हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में बनाया गया मतदान केंद्र का स्थान बदला जाए नहीं तो वह चुनाव का बहिष्कार कर देंगे और गांव का कोई भी व्यक्ति मतदान करने के लिए नहीं जाएगा।

protest
सामुदायिक भवन में बनाया गया है मतदान केंद्र
लहार जनपद में आने वाले जगदीश पुरा गांव का मतदान केंद्र सामुदायिक भवन में बनाया गया है। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया है। ग्रामीण मतदान केंद्र को शासकीय प्राथमिक विद्यालय में बनाने पर जोर दे रहे हैं।

मतदान केंद्र में मतदान पर अतिक्रमण होने की आशंका जता रहे हैं ग्रामीण

राज्य निर्वाचन आयोग के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने वाले ग्रामीणों ने अपने ज्ञापन में इस बात का जिक्र किया है कि मतदान केंद्र जिस सामुदायिक भवन में बनाया गया है वहां पर मतदान केंद्र होने से मतों का अतिक्रमण होने की आशंका बनी हुई है और इसी बात को लेकर सभी ग्रामीण भयभीत हैं इसलिए यह सभी शासकीय प्राथमिक विद्यालय जगदीश पुरा में मतदान केंद्र बनवाना चाहते हैं

protest

सामुदायिक भवन की कमियां गिना रहे हैं ग्रामीण
कलेक्टर कार्यालय में धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि सामुदायिक भवन में बनाए गए मतदान केंद्र पर मतदान करते वक्त ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र सड़क से नजदीक बना हुआ है इस वजह से जब मतदाताओं की कतार लगाई जाएगी तो इससे मुख्य मार्ग में बाधा उत्पन्न होगी। इसके साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि मतदान केंद्र के आस-पास कोई पेड़ भी नहीं लगा है भीषण गर्मी में धूप में खड़े होने से मतदाताओं को काफी परेशानी भी होगी। ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में कई वृक्ष लगे हुए हैं इन वृक्षों की छाया की वजह से मतदाताओं को गर्मी परेशान नहीं करेगी और मतदाता बिना किसी दिक्कत के अपना मतदान कर सकेंगे।
मतदान केंद्र बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
जगदीश पुरा गांव के ग्रामीण मतदान केंद्र बदलवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। उन्होंने मतदान केंद्र बदलवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वाले ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर मतदान केंद्र नहीं बदला गया तो वे चुनाव का बहिष्कार कर देंगे।
बीजेपी और कांग्रेस की वजह से हो रही है मतदान केंद्र की खींचतान
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक भवन में बनाया गए मतदान केंद्र के आसपास कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों के घर मौजूद हैं। ऐसे में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी के समर्थकों को इस बात की आशंका है कि कहीं मतदान केंद्र पर विरोधी पक्ष के लोग कब्जा करके वोट न डाल लें। इसी आशंका के चलते मतदान केंद्र का स्थान बदलने की कवायद बीजेपी प्रत्याशी के समर्थक कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+