Bhind News: भिंड में दो युवकों ने एक माह के बछड़े के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, पशु क्रूरता के तहत मामला दर्ज
Bhind News: भिंड के गोहद थाने में दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 377, 34 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Bhind News: देश में महिलाओं, लड़कियों और नाबालिगों के साथ रेप करने के बाद अब मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक महीने के बछड़े से रेप करने का मामला सामने आया है। दो युवकों ने बछड़े के साथ रेप किया और फरार हो गए। पुलिस ने बछड़े के मालिक की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर आईपीसी की धारा 377, 34 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अप्राकृतिक यौन संबंध का मामला दर्ज किया गया है।
घटना 8 मई रात की है। 9 मई को गाय के मालिक ने गोहद पुलिस से संपर्क किया और मंशाराम बॉथम और हल्के बरेठा के खिलाफ एक बछड़े के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने का अपराध दर्ज कराया। दोनों आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि, बीते मार्च महीने में रीवा के हनुमना थाना अंतर्गत ग्राम मलैगंवा में रहने वाले राम बहादुर केवट की 2 साल के बछिया से गांव के ही प्रभुनाथ केवट ने रेप किया था। पुलिस ने धारा 377 और 11 पशु क्रूरता निवारणा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।












Click it and Unblock the Notifications