वन इंडिया की खबर का हुआ असर, सीएम ने दिए गोहद के खारे पानी की समस्या को हल करने के निर्देश

वन इंडिया की खबर का हुआ असर, सीएम शिवराज सिंह ने दिए गोहद की खारे पानी की समस्य़ा को हल करन के निर्देश, वन इंडिया ने दिखाई थी गोहद के गांव मे कारे पानी खबर।

भिण्ड, 21 मई। वन इंडिया की खबर का असर हुआ है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले के गोहद विधानसभा के गांवों में खारे पानी की समस्या को हल करने के लिए भिंड कलेक्टर डॉ.सतीश कुमार एस. को निर्देशित किया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान भिंड जिले की कानून व्यवस्था और योजनाओं के क्रियान्वयन की वर्चुअल समीक्षा कर रहे थे और आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे।

SHIVRAJ SINGH
वन इंडिया ने दो दिन पहले भिंड जिले के गोहद विधानसभा के खरूआ गांव के खारे पानी की समस्या को प्रमुखता से दिखाया था। वन इंडिया ने बताया था कि किस तरह से खरूआ गांव में खारे पानी की समस्या है और यहां के लोग खारे पानी की वजह से गांव से पलायन कर गए। गांव की 80% आबादी गांव खाली कर गई और ज्यादातर घरों पर ताले लटके हुए हैं।
BHIND
कई सालों से गोहद इलाके में व्याप्त है खारे पानी का संकट
गोहद विधानसभा के कई गांव में बीते कई सालों से खारे पानी का संकट व्याप्त है। खारे पानी की वजह से यहां के लोगों का जीवन काफी प्रभावित हो रहा है। मीठे पानी की चाहत में यहां के लोगों को रोजाना तकरीबन डेढ़ से 2 किलोमीटर दूर तक पानी भरने जाना पड़ता है। नियमित रूप से अपने सारे कामों के साथ लंबी दूरी से पानी लाने का काम भी यहां के लोगों की दिनचर्या में शामिल है।
हर चुनाव में छाया रहता है खारे पानी का मुद्दा
गोहद विधानसभा में होने वाले हर चुनाव में खारे पानी का मुद्दा छाया रहता है। जब भी कोई नेता जनता के बीच वोट मांगने जाता है तो वह खारे पानी की समस्या को हल करने का आश्वासन देता है। जीतने के बाद जनप्रतिनिधि इस दिए गए आश्वासन को पूरा नहीं करते हैं। और जनता खारे पानी को पीने के लिए मजबूर हो जाती है।
BHIND
खबर दिखाने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने दिए कलेक्टर को निर्देश
2 दिन पहले ही वन इंडिया ने गोहद में खारे पानी की समस्या को प्रमुखता से दिखाया था। शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भिंड जिले के अधिकारियों से वर्चुअल रूप से जुड़ कर उन्हें कई मामलों में आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। गोहद के खारे पानी की समस्या को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भिंड कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. को विशेष तौर पर कहा कि गोहद की खारे पानी की समस्या को चुनौती के रुप में लें, गोहद को मीठा पानी उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन भी हर संभव मदद करेगा, गोहद को खारे पानी के स्थान पर मीठा पानी उपलब्ध करा कर भिंड कलेक्टर अपने कार्यकाल को भिंड के निवासियों की स्मृति में चिरस्थाई बना सकते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+