पेड़ बचाने के लिए छात्राओं और समाजसेवियों ने 5 घंटे किया कलेक्टर कार्यालय में हंगामा

पेड़ बचाने के लिए ज्ञापन देने पहुंचे समाजसेवियों और छात्राओं से कलेक्टर ने नहीं लिया ज्ञापन, समाजसेवी और छात्राओं द्वारा किया गया कलेक्टर कार्यालय पर हंगामा।

भिंड, 22 मई। भिंड में गुरुवार को पेड़ बचाने की खातिर कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे समाजसेवियों और छात्राओं ने तकरीबन 5 घंटे तक कलेक्टर कार्यालय में हंगामा किया। यह लोग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने आए थे, लेकिन कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं आए। इसी बात को लेकर समाजसेवी और छात्राएं हंगामा करते रहे।

hungama
गौरी सरोवर के किनारे खड़े हुए पेड़ों को काट कर वहां दीवार बनाए जाने का विरोध शहर के कुछ समाजसेवी संगठन और स्कूली छात्राएं कर रहे हैं। इन्हीं पेड़ों को बचाने की खातिर गुरुवार को शहर के कुछ समाजसेवी और छात्राएं एकजुट होकर कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे, लेकिन यहां पर जब कलेक्टर ने ज्ञापन नहीं लिया तो समाजसेवियों के साथ छात्राओं ने भी कलेक्टर कार्यालय में हंगामा किया।
पहले 5 छात्राओं को बुलाया फिर नहीं आए कलेक्टर साहब
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. ने ज्ञापन लेने के लिए 5 छात्राओं का दल कलेक्टर कार्यालय के अंदर बुलाया. इसके बाद छात्राओं को आधे घंटे से ज्यादा समय तक इंतजार करवाया, लेकिन फिर कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं आए। इस बात को लेकर छात्राएं और भी आक्रोशित हो गईं और उन्होंने कलेक्टर को लेकर काफी खरी-खोटी सुनाई।
5 घंटे तक ज्ञापन देने करते रहे इंतजार
शहर के समाजसेवी और छात्राएं कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. को ज्ञापन देने के लिए तकरीबन 5 घंटे तक कलेक्टर कार्यालय में उनका इंतजार करते रहे, लेकिन इतना समय बीत जाने के बावजूद भी कलेक्टर ज्ञापन लेने के लिए नहीं आए। इस वजह से वहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मौके पर मौजूद अन्य प्रशासनिक अधिकारी छात्राओं और समाजसेवियों को समझाते हुए नजर आए।
प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी की बिगड़ी तबीयत
ज्ञापन देने पहुंचे समाजसेवियों का जब ज्ञापन नहीं लिया गया तो वे प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी की तबीयत भी बिगड़ गई। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय में एंबुलेंस बुलाई गई और महिला प्रदर्शनकारी को एंबुलेंस में लिटाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल रवाना किया गया।
कलेक्टर कार्यालय की दीवार पर चस्पा कर दिया ज्ञापन
5 घंटे के इंतजार के बाद भी जब कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस. ज्ञापन लेने नहीं आए तो समाजसेवियों ने मिलकर कलेक्टर कार्यालय की दीवार पर ही ज्ञापन को चस्पा कर दिया और इसके बाद छात्राओं ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जब सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं तो ऐसे में जिले में बैठे कलेक्टर पेड़ों को कटवा कर आखिर क्या संदेश देना चाहते हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+