Bhind News: रेस्टोरेंट में घुसकर बिजनेसमैन के बेटे की हत्या, सोते समय सीने में उतार दीं 6 गोलियां
Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में बेखौफ बदमाशों ने घर में घुसकर एक होटल कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।हमलावर ने शुक्रवार तड़के 4.50 बजे घर में घुसकर सीने में पिस्टल की 6 गोलियां दाग दीं हैं।
जानकारी अनुसार शहर कोतवाली से ठीक 350 मीटर की दूरी पर बने शहर के नामी पन्ना होटल और रेस्टोरेंट के मालिक विनोद जैन के बेटे की घर में घुस कर हत्या कर दी गई है। उसे 6 गोलियां मारी गईं और हत्या के बाद आरोपी मौक़े से फरार हो गया।

विनोद जैन उर्फ पन्ना शहर के बड़े व्यवसाही है। जिनका रेस्टोरेंट के साथ साथ ट्रांसपोर्ट का बड़ा बिजनेस है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 4.50 बजे की बताई जा रही है।
पन्ना रेस्टोरेंट की चौथी मंज़िल पर व्यवसायी परिवार निवास करता है। रात में पूरा परिवार घर में सो रहा था। उसी दौरान सुबह 4:30 बजे अचानक हत्यारा होटल से होते हुए घर में दाखिल हुआ और कमरे में सो रहे बेटे प्रणाम जैन के सीने में एक एक नहीं बल्कि 6 गोलियां उतार दीं।
हत्याकांड का आरोप शहर के ही युवक मिक्कू भदोरिया पर लगाया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने खराब कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई।
वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने 24 वर्षीय प्रणाम जैन को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने होटल और घर में लगे सीसीटीवी डीवीआर को जब्त कर लिया है। घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।मामले में प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन हत्या के असली कारणों का पता आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications