bhind news: नामांतरण के बदले पटवारी ले रहा था रिश्वत, 50 हजार लेते ही लोकायुक्त ने पकड़ा
भिंड में रिश्वत ले रहा पटवारी लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा, 50 हजार रुपए की ले रहा था रिश्वत, नामांतरण के बदले ले रहा रिश्वत
bhind में एक पटवारी को पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा है। एक जमीन के नामांतरण के बदले पटवारी द्वारा रिश्वत ली जा रही थी। लोकायुक्त की टीम नें पटवारी को उसके घर के बाहर से पकड़ा है। पटवारी को लोकायुक्त की टीम सिटी कोतवाली लेकर पहुंची और यहां कार्रवाई की।

जमीन के नामांतरण के बदले ले रहा था रिश्वत
अजय नाम के एक शख्स को अपनी जमीन का नामांतरण करवाना था। इसके लिए अजय ने भुजपुरा के हल्का पटवारी मेवाराम शर्मा से संपर्क किया। मेवाराम ने नामांतरण करने के लिए बदले में 50 रुपए रिश्वत की मांग की। अजय ने जब देखा कि पटवारी बिना पैसे के नामांतरण नहीं कर रहा है तो अजय ने ग्वालियर लोकायुक्त पहुंचकर इस बात की शिकायत लोकायुक्त में कर दी।
लोकायुक्त ने वॉइस रिकॉर्डर में रिकॉर्ड करवाई बातचीत
लोकायुक्त की टीम ने अजय को एक वॉइस रिकॉर्डर दिया। इस रिकॉर्डर में अजय ने अपनी और पटवारी के बीच हुई रिश्वत के लेन देन की बातचीत रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद लोकायुक्त को ये रिकॉर्डर दे दिया। लोकायुक्त की टीम में वॉइस रिकॉर्डर मिलने के बाद पटवारी को पकड़ने की योजना बना ली।
रिश्वत के पैसे लेकर फरियादी को भेजा
लोकायुक्त की टीम ने फरियादी को रिश्वत के पैसे देकर पटवारी के पास भेजा। अजय ने जब पटवारी से बात की तो पटवारी ने अजय को से पैसे लेने के लिए उसे भुजपुरा स्थित अपने घर के बाहर बुला लिया। अजय ने पटवारी को पचास हजार रुपए थमा दिए।
लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
अजय ने जैसे ही पटवारी को पचास हजार रुपए की रिश्वत दी तभी लोकायुक्त की टीम ने पटवारी को पकड़ लिया। लोकायुक्त की टीम पटवारी को पकड़कर सिटी कोतवाली लेकर गई। सिटी कोतवाली में ही लोकायुक्त द्वारा पटवारी के खिलाफ कार्रवाई की।












Click it and Unblock the Notifications