लहार नगर पालिका में बीजेपी का हो गया सूपड़ा साफ, नहीं खोल सकी अपना खाता
लहार नगर पालिका में बीजेपी एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी, काग्रेस ने यहां 15 में से 13 सीट पर जीत दर्ज की है।
भिंड, 17 जुलाई। भिंड की लहार नगर पालिका में बीजेपी अपना खाता तक नहीं खोल सकी। यहां बीजेपी को नगर पालिका के चुनाव में करारी हार मिली है। लहार नगर पालिका के 15 वार्ड में से 13 वार्ड पर काग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है जबकि 2 वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी जीतकर आए हैं जबकि बीजेपी को एक भी सीट हासिल नहीं हो सकी।

नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह का विधानसभा क्षेत्र है लहार
मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद का विधानसभा क्षेत्र लहार है। इसलिए उनकी प्रतिष्ठा यहां से दांव पर लगी हुई थी। नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने जीतने वीले प्रत्याशियों को टिकट वितरण किए थे। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने लोकल स्तर पर कांग्रेस के पक्ष मे माहौल भी बनाया था। इसी बात का फायदा काग्रेंस को मिला और 15 में से 13 सीट पर कांग्रेस प्रत्य़ाशी विजई हुए।

Recommended Video
बीजेपी का कोई बड़ा नेता नहीं आया लहार
बीजेपी ने लहार नगर पालिका के चुनाव में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। यहां के बीजेपी प्रत्याशियों को बीजेपी के बड़े नेताओं का चुनाव प्रचार में कोई सहयोग नहीं मिल सका। एक तरफ नेता प्रतिपक्ष खुद नगर पालिका लहार के चुनाव में कसावट ला रहे थे वहीं बीजेपी ने इस पूरे चुनाव को बहुत हल्के में ले लिया। यही वजह रही कि बीजेपी यहां एक सीट भी हासिल नही कर सकी।
जिले में बीजेपी के दो मंत्रियों का प्रभाव भी रहा बेअसर
लहार नगर पालिका में मिली बीजेपी की करारी हार ने बीजेपी की बिगड़ी हुई हालात सबके सामने लाकर रख दी है। भिंड जिले में शिवराज सरकार के दो मंत्री होने के बावजूद बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा। सहकारिता मंत्री अरविंद भदोरिया और राज्यमंत्री ओपीएस भदोरिया भी बीजेपी को एक भी सीट नहीं दिला सके। लहार में बीजेपी एक अदद सीट के लिए भी तरस गई।
बीजेपी के लहार विधानसभा के नेता भी रहे निष्क्रिय
लहार में बीजेपी के नेता रसाल सिंह पूरे नगर पालिका चुनाव में निष्क्रिय नजर आए। उमा भारती खेमे के रसाल सिंह पिछले दो बार से लहार विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है लेकिन दोनो बार उन्हें कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ.गोविंद से पराजय मिली। रसाल सिंह के अलावा लहार में अंबरीश शर्मा और रोमेश महंत जैसे बीजेपी के बड़े चेहरे होने के बावजूद बीजेपी इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications