चुनावों में गोलियां चलाने के लिए चंबल में लाए गए हथियार

भिंड पुलिस नें पंचायत और निकाय चुनाव में हिंसा फैलाने लाए गए हथियारों का जखीरा पकड़ा

भिंड, 15 जून। भिंड में होने जा रहे पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में गोलियां चलाने के लिए हथियारों की एक खेप भिंड लाई गई थी लेकिन पुलिस ने ऐन वक्त पर हथियार लेकर भिंड पहुंचे तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्कर से भिंड पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं।

weapons
बरासो थाना पुलिस ने किया हथियार तस्कर को गिरफ्तार
बरासो थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हथियारों की एक खेप लेकर एक शख्स अमायन रोड पर खड़ा हुआ है। इसी सूचना पर से बरासों थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर हथियार तस्कर ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करके तस्कर को दबोच लिया।
तस्कर के पास से मिले पिस्टल और 5 कट्टे समेत आधा दर्जन कारतूस
बरासो थाना पुलिस ने जब पकड़े गए तस्कर की तलाशी ली तो उसके पास से 8 पिस्टल 5 कट्टे और आधा दर्जन कारतूस मिले। इतने सारे हथियार देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस ने हथियारों को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
मिहोना का रहने वाला है आरोपी तस्कर
पुलिस की पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है कि पकड़ा गया तस्कर शशीकांत मिहोना का रहने वाला है और वह हथियारों को पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में बेचने के लिए खरगोन से भिंड लेकर आया था। तस्कर भिंड में हथियार सप्लाई करने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पंचायत चुनाव में होने वाला था इन हथियारों का इस्तेमाल
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि इन हथियारों का इस्तेमाल पंचायत चुनाव में होने वाला था अगर यह हथियार पंचायत चुनाव में इस्तेमाल हो जाते तो कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी लेकिन पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र के जरिए पंचायत चुनाव को प्रभावित करने से पहले ही हथियार तस्कर को हथियारों समेत पकड़ लिया।
भिंड के चुनाव में अक्सर होती है हिंसा
भिंड का इतिहास रहा है कि यहां होने वाले प्रत्येक चुनाव में हिंसा देखने को मिलती है। चुनाव में गोलीबारी हो जाना बहुत छोटी बात मानी जाती है। यहां तक कि चुनाव में हिंसा के दौरान लोगों की जान भी चली जाती है। भिंड जिला चुनाव के समय काफी संवेदनशील हो जाता है। ऐसे में पुलिस शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव करवाए जाने के लिए लगातार सभी जगह अपनी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस का यह प्रयास है कि किसी भी तरह से भिंड में होने वाले पंचायत और नगरी निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो जाएं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+