Bhind: शनिवार को सिंधिया चंबल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा, तैयारी में जुटा प्रशासन

भिंड, 20 अगस्त। मूसलाधार बारिश के चलते वर्षों बाद चंबल नदी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। चंबल संभाग के भिंड और शिवपुर, मुरैना जिले में स्थिति भयावह है। भिंड जिले के अटेर क्षेत्र में चंबल नदी के किनारे बसे 2 दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में हैं। कई गांव में पानी भरा हुआ है, तो कहीं शहर से संपर्क टूट चुका है। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेने और पीड़ितों से मुलाकात करने 27 अगस्त को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अटेर आएंगे। उनसे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज ने हेलीकॉप्टर के जरिए भिंड जिले में बाढ़ का एरियल सर्वे किया था। वहीं प्रदेश के सहकारिता मंत्री बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में पीड़ितों के बीच पहुंचे थे।

Jyotiraj Scindia

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर तैयारी शुरु

फिलहाल प्रशासन केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया के दौरे को लेकर तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटा है। सिंधिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का संभावित दौरा एवं राहत शिविर के निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पहुंचकर हेलीपैड का जायजा लिया।

पहले चोम्हो गांव पहुंचेंगे सिंधिया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जारी हुए टूर प्लान के अनुसार, वे शनिवार को शिवपुर और मुरैना जिले के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से पोरसा होते हुए कार से शाम 6:20 पर भिंड जिले के अटेर में बाढ़ से प्रभावित ग्राम चोम्हो पहुंचेंगे। यहां वे बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानेंगे। यहां करीब 20 यानी 6:40 तक रुकेंगे, इसके बाद आगे रवाना हो जाएंगे।

तरसोखर में प्रशासन के साथ करेंगे बाढ़ की समीक्षा

मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शाम 6:50 पर बाढ़ ग्रस्त ग्राम पंचायत तरसोखर पहुंचेंगे वहां बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। मंत्री यहां करीब 40 मिनट रुकेंगे। इस दौरान पुलिस प्रशासन के साथ बाढ़ के हालातों और व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश भी देंगे। इसके बाद सिंधिया सड़क मार्ग से गोरमी मेहगांव होते हुए ग्वालियर रवाना हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+