Bhind News: चुनावी रंजिश पर अंधाधुंध फायरिंग में 3 लोगों की हत्या, हमलावरों के घर जमींदोज करने की मांग, तनाव
मध्य प्रदेश के भिंड में एक बार फिर वर्चस्व और चुनावी रंजिश को लेकर तीन लोगों की जान चली गई। पचेरा गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ हैं।

Bhind firing incident:एमपी के चंबल इलाके में एक बार फिर खून बहा। भिंड में अंधाधुंध फायरिंग कर बदमाशों ने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। घटना की वजह पूर्व सरपंचों के बीच चुनावी रंजिश बताई जा रही हैं। जिसमें पूर्व सरपंच हाकिम सिंह और उसके दो समर्थकों की गोली लगने से मौत हो गई। चश्मदीदों और मृतक के परिजनों ने पचेरा गांव के ही दूसरे पूर्व सरपंच बंटी शर्मा ने अपने समर्थकों से यह हमला करवाया। घटनाक्रम दोनों ही गुटों के समर्थकों के चुनाव में जीत-हार से जुड़ा है। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है। आरोपियों के घर जमींदोज करने की मांग उठ रही हैं।
Recommended Video
मध्य प्रदेश के चंबल इलाके में गोलियों की गूंज जारी हैं। भिंड में भी दिनदहाड़े खूनी हो


घटना के बाद इलाके में तनाव फ़ैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस फ़ोर्स ने मोर्चा संभाला और हमलावरों की तलाश में शुरू हुई। मृतका के परिजनों और ग्रामीणों ने इस जघन्य वारदात के लिए पूर्व सरपंच बंटी शर्मा और उनके समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया हैं। मृतक के परिजन रामवीर त्यागी ने पुलिस को बताया है कि बंटी शर्मा काफी वक्त से हाकिम सिंह से चुनावी रंजिश रखे हुआ था। इधर एसपी शैलेन्द्र चौहान का कहना है कि हमलवारों की तलाश में कई टीमें लगाई गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी तरफ ग्रामीण इस घटना में शामिल आरोपियों के घरों को जमींदोज करने की मांग पर अड़े हुए है।












Click it and Unblock the Notifications