Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Baba Ramdev: ‘मदरसों में कुरान पढ़ाई जाती है..’ देश में रामायण-गीता क्यों नहीं? मुसलमानों पर बोले बाबा रामदेव

मुसलमानों को लेकर योग गुरु बाबा रामेदव में मध्य प्रदेश में बड़ा बयान दिया है। भिंड में चिन्मयानन्द स्वामी की कथा में पहुंचे रामदेव ने कहा कि मुसलमान हमारे पूर्वजों की औलादे हैं। पूजा अलग हो सकती है लेकिन पूर्वज नहीं।

madhya pradesh

Baba Ramdev: योग गुरु बाबा रामदेव बाबा एक फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में उन्होंने मुसलमानों की उत्पत्ति पर बड़ा बयान दिया। बोले कि 99 फीसदी मुसलमान औरंगजेब के बाद बने। 300-400 साल पहले हमारे और इनके पुरखे एक ही थे।

रामदेव भिंड जिले के लहार में चिन्मयानन्द स्वामी की कथा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने खुद को राजनीति से अलग करते हुए हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे पर भी बयान दिया। साथ ही धार्मिक ग्रंथों को लेकर देश की शिक्षा पद्धति पर भी सवाल उठाया।

Recommended Video

    बाबा रामदेव ने बताया- ‘मुसलमान हमारे पूर्वजों की औलाद हैं’
    ramdev baba mp

    बाबा रामदेव मध्य प्रदेश के भिंड पहुंचे तो वे यहां अलग ही मूड में नजर आए। योग के जरिए करोड़ों लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले रामदेव ने अब मुसलमानों की उत्पत्ति की व्याख्या की। लहार में भागवत कथा के मंच से उन्होंने कहा कि मुसलमान हमारे पूर्वजों की ही औलादे हैं। ईसाई भी हमारे ही कुलवंश के हैं, सब अपने ही हैं। हम नफरत किसी से करेंगे नहीं, लेकिन यदि कोई गलत करेगा तो हम उसको समझाएंगे। फिर भी नहीं माने तो फिर शासन-प्रशासन अपना काम करेगा।

    ramdev

    रामदेव धार्मिक शिक्षा पर भी बोले। उन्होंने मदरसों में पढ़ाई जाने वाली कुरान और हिन्दू ग्रंथों की शिक्षा का जिक्र भी किया। रामदेव ने कहा कि देश कई लाख मदरसों में कुरान पढ़ाया जा रहा है, लेकिन कोई भी ऐसा राज्य है जहां उप निषद, रामायण, भगवत गीता, भगवान राम कृष्ण पढ़ाया जा हो। रामदेव ने कहा कि उन्हें एमपी, एमएलए, मंत्री नहीं बनना है। उनकी पीएम मोदी से सिर्फ एक ही मांग है कि भारतीय शिक्षा बोर्ड बना दिया जाए, ताकि धार्मिक ग्रंथों की शिक्षा का निर्धारण हो सकें।

    baba

    कई असाध्य रोगों का चमत्कारिक इलाज का दावा करने वाले पंडोखर सरकार के महंत गुरुशरण शर्मा ने भी बाबा रामदेव से मुलाकात की। उन्होंने रामदेव का स्वागत किया। यहां रामदेव बोले कि जो सनातन के प्रति निष्ठावान हो, उसी का सपोर्ट करो। शक्तियों के नाम पर पाखण्ड भी खूब चलता है। बुरे विचार रखने वाले लोगों का शासन नहीं होना चाहिए। हिन्दू राष्ट्र सर्वोपरि है। आपको बता दें कुछ दिनों पहले राजस्थान के बाड़मेर में रामदेव ने यह भी कहा था कि ईसाई और मुसलमान धर्मांतरण के जुनून में हैं।

    baba ramdev

    ये भी पढ़े- Sai Baba Controversy: बागेश्वर धाम के बाद अब नीम करोली बाबा के शिष्य की एंट्री, 'साईं बाबा’ को बताया महापुरुष

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+