Sai Baba Controversy: बागेश्वर धाम के बाद अब नीम करोली बाबा के शिष्य की एंट्री, ‘साईं बाबा’ को बताया महापुरुष
‘साईं बाबा’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। नीम करोरी बाबा के शिष्य और भजन गायक मनीष शर्मा ने अब साईं बाबा को महापुरुष बताया।

Sai Baba Controversy: 'साईं बाबा' क्या है? इस मुद्दे पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के बयान की हवा मिलने के बाद बयानों की झड़ी लगी हैं। अब भजन गायक और नीम करोली बाबा के शिष्य मनीष शर्मा की एंट्री हुई है। मनीष ने कहा कि साईं बाबा भगवान नहीं महापुरुष है।

'साईं बाबा' के प्रति आस्था रखने वाले लाखों लोग उन्हें भगवान तुल्य मानते हैं और पूजते हैं। भगवान कहने को लेकर 'साईं बाबा' पर बहस दोबारा बढ़ना शुरू हो गई है। एमपी के भिंड एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे भजन गायक मनीष शर्मा ने भी विवादस्पद बयान दे दिया।
भजन भूषण के रूप में विख्यात मनीष शर्मा ने एक तरह से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के सुर में सुर मिलाया है। मध्य प्रदेश के भिंड में उन्होंने मीडिया के सवाल पर 'साईं बाबा' को भगवान की बजाय 'महापुरुष' के रूप में व्याख्या की। मनीष यहां सांसद संजीव कुमार के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे।

'भगवान' नहीं 'महापुरुष' है साईं बाबा
भजन गायक मनीष शर्मा ने कहा कि भगवान के रूप में जिन्हें पूजा जाता है, पहले यह समझने की जरुरत हैं। स्वयं नारायण के 24 अवतारों को भगवान के रूप में पूजा जाता हैं। महापुरुष बहुत सारे है, उनमें से एक साईं बाबा भी हैं। हालाँकि उनको मानने वालों को अपनी निजी आस्था है, उस पर टिप्पणी नहीं की जा सकती हैं। उन्होंने भगवान और महापुरुष के बीच बड़े अंतर को भी बताया। आपको बता दें कि मनीष शर्मा कानपुर के नीम करोली बाबा के शिष्य है। बीते दिनों उनके गुरु नीम करोरी बाबा का दरबार भी कई आरोपों में घिरे रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री ने फ़कीर-संत होना बताया था
इससे पहले जबलपुर में कथा आयोजन कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने साईं बाबा को फ़कीर-संत के रूप में संज्ञा दी थी। उन्होंने अपने बयान को शंकराचार्य की भावनाओं से भी जोड़ा था। जिसके बाद महाराष्ट्र समेत देश के कई हिस्सों में पंडित शास्त्री का विरोध शुरू हुआ और पुलिस तक में शिकायतें पहुंची। बाद में जब उनका विरोध बढ़ा तो उन्होंने ट्वीट कर अपने दिए बयान पर खेद भी जताया। ब्रह्मलीन शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज भी भगवान की तरह साईं बाबा की पूजा पद्धति का विरोध करते रहे।













Click it and Unblock the Notifications