Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Basti News: मूर्ति विसर्जन कर अपने गांव लौटा युवक,पड़ोसी के घर मिला शव

बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव के रहने वाले युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार की सुबह उसके पड़ोसी के घर मिला।युवक गायक है।बुधवार रात वह मूर्ति विसर्जन के लिए महराजगंज गया हुआ था।रात में उस

बस्ती,6अक्टूबर: बस्ती जिले के कप्तानगंज क्षेत्र के फरेंदा सेंगर गांव के रहने वाले युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार की सुबह उसके पड़ोसी के घर मिला।युवक गायक है।बुधवार रात वह मूर्ति विसर्जन के लिए महराजगंज गया हुआ था।रात में उसके दोस्त ने उसे गांव के किनारे छोड़ दिया।सुबह उसका शव गांव के ही रहने वाले एक पड़ोसी के घर मिला।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।

basti

जानकारी के मुताबिक,फरेंदा सेंगर गांव का रहने वाला दुर्गेश मूर्ति विसर्जन के लिए महराजगंज गया हुआ था।देर रात उसके मित्र राम ने लौटते समय गांव के पास छोड़ दिया।गुरुवार सुबह जब दुर्गेश अपने घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। गांव के संतोष के घर युवक का शव मिला।संतोष की पत्नी व बच्चों ने शव को देख चिल्लाना शुरु कर दिया।संतोष का कहना है कि दुर्गेश ने मेरे उसके घर आ कर आत्महत्या कर ली।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो शव फर्श पर पड़ा था।सभी अवाक थे। थानाध्यक्ष कप्तानगंज सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।मामले की छानबीन की जा रही है।जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+