Basti News: तेज रफ्तार कार का फटा टायर, दो की मौत
बस्ती के छावनी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टायर फटने से हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी है।

Basti News: बस्ती के छावनी थानाक्षेत्र के रानी की बगिया के पास मंगलवार को कार का पहिया फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैक्टर से टकरा गयी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और सात लोग घायल हो गये । शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, गोंडा जिले के नवाबगंज थानाक्षेत्र के लालपुर गांव के शत्रुघन मिश्रा का परिवार लड़की की शादी की बात करने मंगलवार को अंबेडकरनगर गया हुआ था। लौटते समय अभी उनकी कार छावनी के रानी की बगिया के पास पहुंची थी कि उसका टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर टैक्टर से टकरा गयी। इस टक्कर की आवाज सुन आस- पास के लोग आ गए। कार में फंसे लोगों को एक- एक कर बाहर निकाला गया। उन्हें विक्रमजोत सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में विशाल कनौजिया (19) पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम व थाना टांडा जिला अंबेडकरनगर तथा शिवमोहन पाठक (65) पुत्र चंद्रकेत पाठक निवासी ग्राम बंदीदासपुर थाना पूराकलंदर जिला अयोध्या शामिल हैं। घायल होने वालों में शत्रुघ्न मिश्रा पुत्र रामाधार ग्राम लोलपुर नवाबगंज गोंडा, अंकित मिश्रा पुत्र नरसिंह मिश्रा ग्राम लोलपुर नवाबगंज गोंडा, हरिमोहन पाठक पुत्र चंद्र केत पाठक, सुनील पाठक पुत्र देव प्रसाद पाठक, सुरेंद्र मिश्रा पुत्र राजेंद्र मिश्रा, उर्मिला पत्नी रामआधार, अमन पुत्र भौकाली शामिल हैं।
थानाध्याक्ष छावनी दुर्गेश कुमार ने बताया कि इस एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हुई है। सात लोग घायल हैं। घायलों को इलाज चल रहा है वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications