UP: धरती के हैवानों ने नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, पार की हैवानियत की सारी हदें
बस्ती में तीन युवकों ने लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इसमें लड़की की मौत हो गई है।

Basti News: बस्ती जिले से एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। धरती के हैवानों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। उन्होंने लड़की की मौत के बाद भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बस्ती के गौर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की सब्जी खरीदने निकली थी। इसी दौरान मोनू साहनी नाम का एक युवक उसे बहला फुसलाकर एक कमरें में ले गया। जहां दो अन्य लड़के भी आ गए। इन तीनों ने बारी- बारी से लड़की के साथ रेप किया। इस दौरान वह बेहोश हो गयी। उसके बाद भी हैवान नहीं रुके। अधिक रक्तश्राव के कारण लड़की की मौत हो गयी। इसके बाद इन हैवानों ने शव को ठिकाने लगाने की सोची। शव को घसीटते हुए सड़क एक व्यक्ति के मकान के पीछे फेंक दिया। कई जगहों पर खून के निशान मिले हैं।
बेटी का शव परिजन बदहवाश हो गए। वह फूट- फूट कर रोने लगे। परिजनों ने गांव के मोनू साहनी, राजन निषाद, व कुंदन सिंह के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी गोपाल चौधरी ने बताया कि गैंगरेप मामले में तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं। एक आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications