Basti News: खड़ी पिकअप में तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर दो की मौत

बस्ती जिले में शनिवार सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। छावनी थाना क्षेत्र के रेडवल गांव के समीप हाइवे पर खड़ी पिकअप में तेज रफ्तार कंटेनर ने ठोकर मार दी।जिसमें पंचर बना रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी

बस्ती,20अगस्त: बस्ती जिले में शनिवार सुबह सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। छावनी थाना क्षेत्र के रेडवल गांव के समीप हाइवे पर खड़ी पिकअप में तेज रफ्तार कंटेनर ने ठोकर मार दी।जिसमें पंचर बना रहे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

basti accident

जानकारी के मुताबिक,शनिवार की सुबह सात बजे टावर की बैट्री लेकर लखनऊ से गोरखपुर जा रही पिकअप रेडवल गांव के पास हाईवे पर पंचर हो गई। चालक व खलासी गाड़ी का चक्का खोल रहे थे, इसी बीच पीछे से आ रही कंटेनर रौंदते हुए डिवाइडर पार कर गोरखपुर- लखनऊ लेन में पहुंच गई। घटना में पिकअप चालक रविन्द्र (32) पुत्र भीमसेन निवासी ग्राम बांसी, थाना-गोला, जनपद-लखीमपुर व खलासी अफजल (35) निवासी ग्राम-जादमपुर गौरिया शरीफ, थाना- कोतवाली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अफजल के गांव के ही आशिफ बैर पुत्र मेहताब बाल- बाल बच गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कंटेनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तेज रफ्तार की चक्कर में लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो अकाल मौत की गोद में चले जाते हैं। इसके अलावा ओवरलोडिग और कोहरा भी दुर्घटना का कारण बन रहा है। तेज रफ्तार वाहन चालकों के विरुद्ध संबंधित विभाग द्वारा कार्रवाई भी न के बराबर ही होती है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की मानें तो समय-समय पर अभियान चला कर जांच की जाती है। इसमें परिवहनों नियमों के अनुसार जुर्माना का भी प्रावधान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+