Basti: यात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई,एक की मौत,सात घायल
बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा के पास बुधवार को यात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकरा गयी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हे। पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत
Basti News: बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा के पास बुधवार को यात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकरा गयी। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गये हे। पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक,आलमबाग डिपो की बस लखनऊ से यात्रियों को लेकर गोरखपुर आ रही थी। सुबह 4:30 बजे बस कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा के पास पहुंची तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर मार्बल लदे खड़े ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। इसमें बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।जिससे आगे बैठेे
विपिन कुमार (20 वर्ष) पुत्र राजेंद्र निवासी फिरोजपुर थाना दरियाबाद जिला बाराबंकी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।बस में सवार यात्री मनोज कुमार सिंह (40 वर्ष) इंदिरा नगर लखनऊ, राजीव जयसवाल गोरखपुर महाराजगंज, शैल कुमारी गोरखपुर सहित कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोरखपुर के एसपी ट्रैफिक महेन्द्र पाल सिंह ने बस या अन्य वाहनों के चालकों से अपील की है कि ठंड का मौसम आ चुका है। वाहन को नियंत्रित गति से चलाए ताकि दुर्घटना न हो। सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।












Click it and Unblock the Notifications