किसान के बेटे से शादी करने जापान से यूपी आई दुल्हन, ऐसे शुरू हुई थी Love Story

बस्ती जिले में दुबौलिया इलाके के डेईडिहा गांव के रहने वाले अजीत त्रिपाठी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनके पिता राजेंद्र त्रिपाठी एक किसान हैं।

Unique Wedding : प्यार की खातिर एक युवती सात समंदर पार कर भारत आ गई। युवती ने यूपी के बस्ती में रहने वाले युवक से हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी। शादी के बंधन में बंधी युवती जापान की रहने वाली है। इस शादी में शामिल होने के लिए जापान से से उसके परिवार वाले भी बस्ती पहुंचे। खुशी-खुशी शादी की रस्मों में शामिल हुए। पूरे इलाके में इस अनोखी शादी की चर्चा रही।

टोक्यो में साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते हैं अजीत

टोक्यो में साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करते हैं अजीत

बस्ती जिले में दुबौलिया इलाके के डेईडिहा गांव के रहने वाले अजीत त्रिपाठी सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उनके पिता राजेंद्र त्रिपाठी एक किसान हैं। अजीत ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जापान की राजधानी टोक्यो में नौकरी शुरू की। करीब 8 साल से वो टोक्यो में हिकारी तुल्सेन कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं।

दो साल पहले शुरू हुई Love Story

दो साल पहले शुरू हुई Love Story

युवती मसाको भी हिकारी तुल्सेन कंपनी में ही ऑनलाइन मार्केटिंग मैनेजर के पद पर काम करती थीं। दो साल पहले साल 2020 में दोनों की दोस्ती हुई। बातें, मुलाकातें बढ़ीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के साथ जिंदगी जीने का फैसला ले लिया।

हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी

हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी

अजीत और मसाको ने अपने-अपने परिवारवालों को शादी के लिए राजी किया। हालांकि, इसमें करीब एक साल का समय लग गया। आखिरकार दोनों परिवार राजी हो गए और फिर मसाको और उसके घरवाले भारत पहुंचे। रविवार को अजीत और मसाको की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई। दूल्हा दुल्हन के साथ ही दोनों के परिवार भी काफी खुश नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+