सुधरी कानून व्यवस्था ने उद्यमियों को दिखाई यूपी की राह, बस्ती इन्वेस्टर समिट में निवेश का बड़ा ऐलान
Basti Investor Summit : मण्डल में 1500 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 4400 करोड़ रूपये का एमओयू साईन हुआ है। इससे लगभग 33 हजार लोगों को सीधा रोजगार प्राप्त होगा। एक सप्ताह के भीतर इसे 5000 करोड़ रूपये किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर बस्ती जनपद में इन्वेस्टर समिट का आयोजन भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में समारोहपूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी, मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र तथा जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने दीप प्रज्जवलित कर मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर समारोह का शुभारम्भ किया।
बस्ती के फर्नीचर और सिरके की हो रही देश भर में चर्चा
इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बस्ती जनपद में सदैव लोगों को आगे चलने का रास्ता दिखाया है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भी बस्ती अग्रगणीय सिद्ध होगा। उन्होने कहा कि व्यापारियों के साथ-साथ बैंक एवं विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है, कि बस्ती में अधिक से अधिक उद्योगों की स्थापना करें। एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत चयनित फर्नीचर एवं सिरका उद्योग की चर्चा पूरे भारत में हो रही है।

विधायक ने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की दी सलाह
वहीं विधायक अजय सिंह ने कहा कि बस्ती जनपद से सटे अयोध्या, अम्बेडकर नगर एवं अन्य जनपदों को जोड़कर इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर की स्थापना के लिए उन्होने सुझाव दिया है। बस्ती जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा रामजानकी मार्ग, बभनान-गोण्डा मार्ग, चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का आगामी वर्षो में विस्तार होने जा रहा है। अगले 10 साल में अयोध्या के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र, देश-विदेश के आकर्षण का केन्द्र बनेंगे।
33 हजार लोगों को सीधा रोजगार प्राप्त होगा
मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि वर्ष 2018 से हम उत्तर प्रदेश दिवस मना रहे है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 मानवीय जीवन की सभी समस्याओं का निदान प्रस्तुत करता है। धार्मिक क्षेत्र में जहॉ एक ओर अयोध्या, मथुरा, काशी, गोरखनाथ, बौद्ध, जैन धर्म विश्व को राह दिखाते है, वही दूसरी ओर प्रथम स्वतंत्रता संग्राम मेरठ से शुरू हुआ। उन्होने कहा कि उद्योग विकास की धुरी है, उन्होने संतोष व्यक्त किया कि मण्डल में 1500 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष 4400 करोड़ रूपये का एमओयू साईन हुआ है। इससे लगभग 33 हजार लोगों को सीधा रोजगार प्राप्त होगा। एक सप्ताह के भीतर इसे 5000 करोड़ रूपये किया जाएगा।

जिला अधिकारी ने कहा अब कानून व्यवस्था में हुआ सुधार
इसके इलावा जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि 5 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश एक बिमारू राज्य की श्रेणी में जाना जाता था, अब कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है तथा उद्यमी उद्योग स्थापना के लिए रुचि ले रहे हैं। उन्होने आश्वासन दिया कि उद्यमियों को किसी प्रकार की दिक्कत नही होने दी जाएगी। निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से उद्योग स्थापना की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होने बताया कि 500 करोड़ रूपये लक्ष्य के सापेक्ष, 1850 करोड़ रूपये का एमओयू साईन हुआ है, जिससे 5500 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा।
मुख्य विकास अधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रेक्षागृह परिसर में खादी ग्रामोद्योग, कृषि, राजस्व, पंचायती राज, बेसिक शिक्षा परिषद, पशुपालन, श्रम, गांधी आश्रम, आयुष विभाग, ग्लोबल समिट, कौशल विकास मिशन, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बड़ौदा बैंक, दुग्ध, पराग, फायर, महिला कल्याण, क्षेत्रीय गांधी आश्रम गोरखपुर द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है, जो 26 जनवरी तक रहेगी, यहाँ से कोई भी व्यक्ति उचित दाम पर वस्तु खरीद सकता है।

यूपी दिवस समारोह में उद्यमियों को एमओयू का वितरण
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए 300 करोड़ रूपये की लागत से स्थापित होने वाली अनीता डिस्टेलरी के रोशन जायसवाल को सांसद हरीश द्विवेदी एवं मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने स्वीकृति प्रदान किया। इसकी स्थापना से 1500 लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। इस इंडस्ट्री के अलावा एथेनॉल बनाया जाएगा। इसके अलावा 50 करोड़ रूपये की सत्या मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए हनुमान सिंह, 49.5 करोड़ रूपये की लागत से फूड एंड विवरेज के लिए श्रीमती सुजाता गिरोत्रा, 45 करोड़ रूपये की लागत से दुग्ध उत्पाद के लिए श्रीमती दर्शन देवी तथा 50 करोड़ रूपये की लागत से एथेनॉल एवं स्पीट बनाने के लिए विनोद इंडस्ट्री के प्रमोद कसौधन को स्वीकृति पत्र सौपा गया।

25-25 करोड़ की लागत से जिले में बनेगी चावल मिल
वहीं जिले में विकास के लिए चावल मिल की स्थापना की जाएगी, यूपी दिवस समारोह में 25-25 करोड़ रूपये की लागत से चावल मिल के लिए ऋषि अग्रवाल, रजिस्टर बनाने के लिए श्रीमती सुनीता सिंह, आटो मोबाइल के लिए अशोक कुमार सिंह, एलेक्ट्रिक वर्क के लिए अनिल सिंह रैकवार, राइसमिल के लिए अनिल पाण्डेय, मिल्क प्रोसेसिंग के लिए बसंत चौधरी को स्वीकृति पत्र दिया गया। इसके अलावा 20 करोड़ रूपये की आटो मोबाइल वर्क के लिए हरीश चन्द्र शुक्ला, 15 करोड रूपये की फर्नीचर उद्योग के लिए मो0 परवेज, 20 करोड़ रूपये की डेयरी मिल्क उद्योग के लिए कृष्णा जायसवाल तथा 10 करोड़ रूपये की स्टीम राईस मिल उद्योग के लिए श्रीमती रीता सिंह को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा शारदा, बिन्दु देवी, शान्ती, रामजतन, कुशलावती, सुनीता, श्याम सुन्दर, शियाराम को पुत्री की शादी के लिए 55 हजार रूपये आर्थिक सहायता प्रदान की गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनय कुमार दुबे ने बताया है कि समारोह में उनको स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया है, धनराशि उनके बैंक खाते में भेजी गई है।
Recommended Video


समारोह में यह विशेष जन रहे उपस्थित
समारोह को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, इण्डियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष के.के. अग्रवाल, चेम्बर आफ इंडस्ट्री के महासचिव एच.एस. शुक्ला ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा. राजमंगल चौधरी ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, फूल चन्द्र श्रीवास्तव, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, चेम्बर आफ इंडस्टी के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अनिल सिंह रैकवार, लीड बैंक मैनेजर आर.एन. मौर्या, एडी रेशम रितेश सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत महेन्द्र मिश्र, एम.के. गौड, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी पी.एन. सिंह, जनपद के उद्यमी, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-
Delhi IGI vs Noida Jewar Airport: किराया, सुविधाएं, कनेक्टिविटी- कौन बेहतर? स्मार्ट ऑप्शन क्या? 8 बड़ी तुलनाएं -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications