यूपी में कोरोना से पहली मौत: कांग्रेस ने सीएम योगी को घेरा, लगाए गंभीर आरोप

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मरीज की मौत के दो बाद पता चला कि उसको कोरोना वायरस था। 25 वर्षीय युवक की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मौत हो गई थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी, लेकिन दोबारा जांच के लिए उसे लखनऊ के केजीएमयू लैब भेजा गया था। वहां युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। कांग्रेस ने इस मामले में लापरवाही का आरोपी लगाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है।

कांग्रेस यूपी सरकार की तैयारी पर उठाए सवाल

कांग्रेस यूपी सरकार की तैयारी पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा गया, उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के एक युवक की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो जाने की दुखद खबर आ रही है। हैरान करने वाली बात ये है कि उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाने के बाद पता चला कि वो कोरोना संक्रमित था। उसका इलाज नॉर्मल रूप से हो रहा था। ये तो है यूपी सरकार की तैयारी।

कांग्रेस ने सीएम योगी पर लगाया बड़ा आरोप

कांग्रेस ने सीएम योगी पर लगाया बड़ा आरोप

कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ पर बड़ा आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा, सीएम योगी आदित्यनाथ जी इस जुगत में रहते हैं कि कैसे उनके पक्ष में एक दो खबरें चल जाएं। उनका प्रचार हो जाए। लेकिन इतने गंभीर मुद्दे पर वो अभी तक ज्यादा जांचों का आदेश नहीं दे पाए हैं। ध्यान रखिए यूपी की जनसंख्या बीस करोड़ से ऊपर है। ज्यादा जांचें ही उपाय है।

Recommended Video

    Coronavirus: UP में पहली मौत,Basti के 25 साल के युवक ने Gorakhpur में तोड़ा दम | वनइंडिया हिंदी
    कोरोना से जंग लड़ रही दुनिया

    कोरोना से जंग लड़ रही दुनिया

    बता दें, पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 36571 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या सात लाख के आंकड़ा को पार कर चुकी है। भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 1359 हो गई है, जबकि इस महामारी से 35 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस को देखते हुए देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन है, आज लॉकडाउन का 8वां दिन है, इस बीच कोरोना संक्रमण का एपीसेंटर बन चुके तबलीगी जमात के मरकज के खिलाफ दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, मरकज से देर रात भी जमातियों को बसों में भरकर आइसोलेशन में ले जाया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+