Basti News: 'आंख निकालने वाला डॉक्टर', परिजनों ने इस वजह से लगाया यह बड़ा आरोप
Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखे युवती के शव से उसकी आंखे गायब मिली। यह जान परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने हंगामा शुरु कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर पर ही आंख निकालने का आरोप लगाया है।
बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने मां से नाराज होने पर चूहे मारने वाली दवा खा ली थी। परिजन जिला अस्पताल बस्ती पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद डॉक्टर ने बॉडी को रात भर मोर्चरी में रखा, और जब सुबह परिजन पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे तो बॉडी को देख परिजनों के होश उड़ गए। बॉडी से दोनों आंखें गायब थी। परिजनों का आरोप है कि रात भर रखे बॉडी को डॉक्टर ने छेड़छाड़ की और बॉडी से आंखे निकाल ली गई।

वहीं इस मामले में एडिशनल सीएमओ डॉ एस के चौधरी ने बताया कि आंख बहुत नाजुक चीज होती है। डीप फ्रीजर में रखने की वजह से कभी-कभी इस तरह के मामले सामने आते हैं और तीन डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications