Basti News : रेलवे ट्रैक पर मिला दो युवकों का शव,हत्या व आत्महत्या में उलझी गुत्थी

बस्ती के बभनान स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह दो युवकों का शव मिला।दोनों शवों की पहचान हो गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हांला कि यह आत्महत्या है या हत्या यह जांच

बस्ती,5सितंबर: बस्ती के बभनान स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह दो युवकों का शव मिला।दोनों शवों की पहचान हो गई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हांला कि यह आत्महत्या है या हत्या यह जांच का विषय है।

basti murder

बभनान स्टेशन पर सुबह आस-पास के लोगों ने देखा कि रेलवे ट्रैक पर दो युवकों का शव पड़ा हुआ है।शव क्षत-विक्षत था। उसका एक टांग कटा हुआ था, चेहरे का भी अधिकांश हिस्सा गायब था। मौके पर आसपास के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। इसी बीच दिवंगत के परिवारीजन घटनास्थल पर पहुंच गए व शव की पहचान 32 वर्षीय सूरज पुत्र रामदीन निवासी बनगवां थाना खोड़ारे जनपद गोंडा के रूप में की। परिवार वालों ने बताया कि दिवंगत रविवार की शाम घर से निकला था। जब वह वापस नहीं आया तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। चौकी इंचार्ज बभनान जनार्दन प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Gorakhpur News: गोरखपुर में पशु तस्करों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई,तीन गिरफ्तार,एक घायल
वहीं दूसरे युवक का शव रविवार की देर रात बभनान रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर पाया गया। मौके पर पहुंची जीआरपी मनकापुर ने शव को कब्जे में लेकर आस पास के लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल पर पहुंचे दिवंगत के चाचा राजकुमार ने शव की शिनाख्त अपने भतीजे 30 वर्षीय नवीन यादव पुत्र मस्तराम निवासी करनपुर थाना छपिया के रूप में की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+