नए भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक को समझनी होगी अपनी जिम्मेदारी- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम ने देश के विकास सभी से भागीदारी की अपील की।

cm

Basti News: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बस्ती जिले के दुबौलिया में स्थित एडी एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय डॉक्टर वाई डी सिंह की प्रतिमा का अनावारण किया एंव जनसभा को संबोधित किया।

इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत तीव्र गति से विकास कर रहा है। देश की विश्व स्तर पर पहचान बनी है। लेकिन इस नए भारत के निर्माण में हम सभी को भी अपना सहयोग करना है। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। हम सभी को देश के विकास के बारे में समझना होगा। सीएम योगी ने डॉक्टर वाईडी सिंह के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आप का जीवन जनसेवा के लिए था। इन्होंने चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक कार्य किया। उनके भीतर त्याग व समर्पण की भावना थी जो उन्हें औरों से अलग करती है।

सीएम ने कहा कि बस्ती जिला भी विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। अभी यहां और कई विकास की योजनाएं बनायी गयी है। यहां स्थित मुंडेरवा चीनी मिल में एथेनाल में बनाया जाएगा। इसके साथ ही यहां की चीनी को विदेश तक भेजने की व्यवस्था की जा रही है। यहां आधुिनक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई महाविद्यालयों का निर्माण किया जा रहा है। नए विषयों की शुरुआत की जाएगी। बस्ती के समीप के जिलों के छात्र भी यहां शिक्षा लेने आएंगे।

जिन बच्चों ने कोरोना में अपने माता- पिता को खो दिया था उन बच्चों को अटल आवासीय विद्यालय में शिक्षा दी जाएगी। इसी सत्र से यह विद्यालय संचालित होने लगेंगे। सतत प्रयास से छात्र अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़े। इसी से उन्हें जीवन में बड़ी उपलब्धि मिलेगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज अयोध्या का नया रुप देखने को मिल रहा है। यहां से रामजानकी मार्ग से बिहार के सीतामढ़ी और जनकपुर तक आसानी से जा सकते हैं। इसका और विस्तार हो रहा है। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण हो रहा है जिससे देश और विदेश की यात्रा यहां व आस- पास के जिलों के लोगों के लिए आसान होगी। प्रदेश में कई ऐसे विकास कार्य हो रहे हैं जो भविष्य में कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

Recommended Video

      गोरखपुर: सीएम सिटी में बस ड्राइवरों की कमी, कैम्प लगाकर रोडवेज विभाग कर रहा भर्ती

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+