UP: जानिए पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह व उनके भाई को बसपा ने क्यों किया निष्कासित

मायावती ने पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह व उनके भाई बृजकिशोर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

basti

Basti News: बसपा सुप्रीमो मायावती ने कड़ा रुख दिखाते हुए पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह व उनके भाई बृजकिशोर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से निकटता इनके निष्कासन का कारण बताया जा रहा है।जिलाध्यक्ष जयहिंद गौतम ने बताया कि बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह व उनके भाई बृजकिशोर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में यह कार्रवाई की है।

बृजकिशोर सिंह डिंपल एकनाथ शिंदे के साथ शनिवार को लखनऊ में साये की तरह छाये रहे। रविवार को वो अयोध्या में प्रभुश्रीराम के दर्शन को पहुुंचे तो यहां भी डिंपल ने सर्मथकों संग उनका जोरदार स्वागत। पार्टी ने इसको लेकर कार्यवाही की तो यूपी की सियासत गरमा गई है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने पार्टी की इस कार्यवाही के बारे में अनभिज्ञता बताई। कहा कि चंगरेवा में अपने घर पर हैं। पार्टी के इस निर्णय की जानकारी उनको नहीं है। रही बात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से निकटता की तो उनके भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल से उनकी दोस्ती है। पार्टी और रिश्ते अलग अलग हैं। रिश्ता जहां रहेगा,वहां व्यक्ति को तो जाना ही पड़ेगा।

Recommended Video

    गोरखपुर: नगर निकाय चुनाव की अंतिम सूची जारी, जाने मुख्यमंत्री के जनपद में कब होगा मतदान

    राजकिशोर सिंह ने अपनी राजनीतिक यात्रा बसपा से शुरु की और हरैया विभानसभा से विधायक बने। यहां से वह तीन बार विधायक रह चुके हैं। प्रदेश सरकार में उद्यान मंत्री भी रहे। सपा में जाने के बाद वह पशुधन मंत्री भी रहे। इसके बाद कांग्रेस में शामिल हुए और लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। इसके बाद फिर बसपा में शामिल हो गये। राजकिशोर सिंह का बस्ती व आस- पास के जिलों में अच्छा प्रभाव माना जाता है। राजनीति में काफी सक्रिय रहते हैं। इसके साथ ही आमजन मानस में इनकी अच्छी पैठ मानी जाती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+