Basti: बिना पार्टीशन एक ही शौचालय में लगा दीं चार टॉयलेट सीट, शौचालय देखकर घूमा लोगों का माथा
बस्ती जिले में अफसरों ने पब्लिक टॉयलेट का ऐसा मॉडल पेश किया है, जिसको देखने के बाद आप अपना माथा पकड़कर बैठ जाएंगे। जी हां..टॉयलेट में एक या दो नहीं, बल्कि चार-चार शीट लगवा दी गईं है, वो भी बिना दरवाजे और पार्टिशन के।

Basti Public Toilet Viral News: पब्लिक टॉयलेट का एक हैरान कर देने वाला मॉडल हाल ही में उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti) जिले में पेश किया गया था। इस मॉडल को देखने के बाद लोगों ने अपना माथा पकड़ लिया था। तो वहीं, एक बार फिर बस्ती जिले में पब्लिक टॉयलेट का एक और मॉडल पेश किया गया है, जो पहले वाले मॉडल से भी ज्यादा हैरान और चौंका देना वाला है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मॉडल की जो वीडियो और तस्वीरें सामने आई है उन्हें देखकर हर कोई अपना माथा पकड़कर बैठ जाएगा।

बस्ती का अजीबोगरीब टॉयलेट बटोर रहा सुर्खियां
जी हां... सात लाख की लागत से तैयार हुआ यह सार्वजनिक शौचालय एक बार फिर अपने अजीबोगरीब मॉडल के लिए सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, इस टॉयलेट में एक या दो नहीं, बल्कि चार-चार शीट लगवा दी गईं है, वो भी बिना दरवाजे और पार्टिशन के। सोशल मीडिया पर इस अजीबोगरीब पब्लिक टॉयलेट की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए तो लोगों का माथा ठनक गया। वहीं, जिला प्रशासन की किरकिरी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने तुरंत एक्शन लेते हुए शौचालय की सीट उखड़वा ली।

बिना पार्टिशन रखवा दी गईं चार टॉयलेट सीटे
जिस सामुदायिक शौचालय की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, वो बस्ती जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर रुदौली तहसील के धानसा गांव में बना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण लगभग सात लाख की लागत से कराया गया है। जिसमे ग्रामीणों के नहाने के लिए चार स्नानागार के साथ-साथ चार टॉयलेट सीट भी एक रखवा दी गईं। वो भी बिना दरवाजे और पार्टिशन के। हालांकि, कई महीने से बन कर तैयार इस सार्वजनिक शौचालय को अभी तक हैंडओवर नहीं किया गया है।
डैमेज कंट्रोल में जुटा प्रशासन
फिलहाल सोशल मीडिया में वीडियो और फोटोज वायरल होने के बाद चारों टॉयलेट सीट को तोड़ दिया गया है और अधिकारी अब डैमेज कंट्रोल में जुटे हैं। इस पूरे मामले में बस्ती के सीडीओ राजेश प्रजापति ने बताया, संज्ञान में आया है कि शौचालय का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं किया गया है। उन्होंने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं, अगर मानक विहीन तथ्य पाए जाते हैं तो उनको सही कराया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications