Basti News: ट्रक को हाईवे पर खड़ा कर खाना खाने गया ड्राइवर, चोरों ने उड़ा दी 50 बोरी अदरक

Basti News: बढ़ते सब्जियों के दामों की वजह से आपने अभी तक प्याज, नींबू, टमाटर और आम की चोरी और लूटे की खबर तो अखबारों में पढ़ी और सुनी होंगी। लेकिन, अब उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से जो खबर सामने आई है वह काफी हैरान कर देने वाली है।

दरअसल, यहां चोरों ने 'टमाटर' की नहीं, बल्कि अदरक की चोरी की है। वह भी एक या दो बोरी नहीं, बल्कि पूरे 50 बोरे अदरक की चोरी की है। बता दें कि बरसात के मौसम में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।

ginger theft in basti

वहीं, जिस तरह सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं उसको देखते हुए अब चोरों की नजर भी रुपए-पैसे पर नहीं, बल्कि महंगे हुई सब्जियों पर पड़ गई है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे है कि चोरों ने हाल ही में टमाटर नहीं, बल्कि 50 बोरे अदरक की चोरी की है। तो वहीं सबसे ज्यादा हैरानी की बात यह है कि जिस जगह पर अदरक की चोरी हुई वहां से पुलिस चौकी चंद कदम की दूरी पर है।

इतना ही नहीं, चोरी वक्त अदरक का ट्रक जिस नेशनल हाइवे पर खड़ा हुआ था, पुलिस उस नेशल हाइवे को लेकर ऐसा दावा करते है कि यहां चौबीसों घंटे सुरक्षा रहती है। फिर भी चोर आराम से लाखों रुपए का अदरक चोरी कर फरार हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर पवन कुमार अदरक को ट्रक में लेकर पश्चिम बंगाल से दिल्ली की ओर जा रहा था। इस दौरान बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में नैशनल हाईवे 28 पर रुक गया।

क्योंकि, ट्रक ड्राइवर पवन कुमार का यहां घर है। पवन ने सोचा कि घर जाकर कुछ आराम किया जाए और खाना खाकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पवन ने हाइवे किनारे ट्रक को खड़ा किया और घर चल गया। खाना खाकर ट्रक ड्राइवर पवन वापस ट्रक पर लौटा तो देखा कि उसके ट्रक में मौजूद अदरक की 50 बोरियां गायब थी। खाली ट्रक को देखकर ड्राइवर के होश उड़ गए क्योंकि, चोरी अदरक की कीमत लाखों रुपए की थी।

इस बात की सूचना ट्रक ड्राइवर पवन ने तत्कल ही पुलिस को दी। सूचना पर पहुंच कप्तानगंज थाने की पुलिस ने पवन की तहरीर पर FIR दर्ज कर ली और जांच पड़ताल में जुट गई। इस मामले में डिप्टी एसपी विनय चौहान का कहना है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक से अदरक चोरी की सूचना मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है औऱ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टमाटर से भी महंगा है अदरक
आपको बता दें कि इन दिनों अदरक की कीमट टमाटर से भी ज्यादा है। फुटकर बाजार में अदरक 200 से 250 रुपए किलो बिक रहा है। वहीं, टमाटर की कीमत 150 से 170 रुपए किलों तक है। वहीं, अन्य सब्जियों की बात करें तो 60 रुपए से ऊपर बिक रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+