Basti News: चाची-भतीजे ने एक साथ आधी रात में दे दी जान, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं, जांच में जुटी पुलिस
Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बस्ती जनपद में सोमवार को एक गांव में एक महिला और उसके भतीजे का शव एक साथ मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
उसके बाद पुलिस ने महिला और उसके भतीजे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने रविवार की देर रात में सल्फास खा लिया था और सल्फास खाने के चलते ही दोनों की मौत हो गई।

घटना के दौरान महिला का पति गांव में दुर्गा पूजा पर लगे हुए मेले में ठेला लगाने के लिए लेकर गया हुआ था। रात में वह ठेला लगाकर वापस लौटा तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसके बाद वह शोर मचाने लगा तो आसपास के लोगों को उसकी जानकारी हुई।
ग्रामीण ने कहा, दोनों में थे अवैध संबंध
यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली 28 साल की महिला का पति मुंबई में रहकर ठेला लगाकर वडा पाव बेचता था। पति के मुंबई में रहने के दौरान महिला की नजदीकियां भतीजे से हो गई।
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि इस बात की जानकारी होने के बाद उसका पति मुंबई से 6 महीने पहले गांव चला आया। गांव में आकर ही वह ठेले पर वडा पाव बेचना शुरू कर दिया। रविवार को रात में ही भी गांव में स्थित एक मंदिर पर मेला लगा हुआ था।
उसी मेले में महिला का पति वडा पाव बचने के लिए चला गया था। इधर घर पर उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ थी। मध्य रात्रि में वह अपने भतीजे के साथ आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस का कहना है कि महिला और उसके भतीजे की डेड बॉडी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आत्महत्या करने का कोई मुख्य कारण भी सामने नहीं आया है। हालांकि कुछ लोगों द्वारा प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का भी पता चल पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications