MMS लीक की खबरों से डिस्टर्ब हैं भोजपुरी क्वीन Akshara singh, बोलीं- 2018 से एक गैंग मुझे काम नहीं करने दे रहा
भोजपुरी एक्सट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही है। इस बीच अपने कथित लीक MMS पर अक्षरा सिंह ने अपनी तोड़ते हुए कहा कि वो इन खबरों से काफी डिस्टर्ब हैं।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, उनका एक कथित MMS टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। तो वहीं, इस बीच अक्षरा सिंह उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही है।
शूटिंग के दौरान अक्षरा सिंह ने अपने कथित लीक MMS की अफवाह सुनीं, तो वो काफी डिस्टर्ब हो गई। बता दें, अक्षरा के कथित MMS की खबरें पिछले कई दिनों से मीडिया की सुर्खियों में बनी हुई है। जिसपर अक्षरा ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
अक्षरा सिंह ने कहा, ऐसी बिना सिर-पैर वाली खबरें जब फैलती हैं, तो उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। आजतक से बातचीत करते हुए भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कहा, 'ऑलरेडी एक गैंग साल 2018 से मेरे पीछे पड़ा हुआ है।'
भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा कि यह गैंग मुझे काम करने नहीं दे रहे हैं। वे लोग क्या यही चाहते है कि मैं दूसरी अकांक्षा दुबे बन जाऊं? मैं भी इन सब चीजों से तंग आकर फांसी लाग लूं? तब जाकर उन लोगों को भी शायद सुकून मिल जाए।
अक्षरा ने कहा कि मैं अच्छे से जानती हूं कि लोग यही चाहते हैं, लेकिन कभी भी उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं होने दूंगी। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि मैं अभी बस्ती जिले में हूं और यहां एक वुमन ओरिएंटेड फिल्म की शूटिंग कर रही हूं।
अक्षरा ने कहा कि अभी मैंने MMS लीक वाली न्यूज़ पढ़ी, जिसको पढ़कर मैं काफी डिस्टर्ब हो गई हूं। उन्होंने कहा कि कोई आदमी यहां काफी स्ट्रगल कर रहा है और इस तरह की खबरें उसे परेशान कर देती हैं।
अक्षरा सिंह ने कहा कि मेरा स्ट्रगल तो काम के शुरूआती दिनों से ही जारी है। 2018 के बाद से फिल्मों में, गानों में अपने प्रफेशनल कामों में कई तरह की दिक्कतें रोजाना झेल रही हूं। लेकिन, मैं कभी टूटी नहीं।
मैंने निर्णय लिया है कि चाहे कुछ भी हो जाए, मुझे स्ट्रॉन्ग रहना है। अक्षरा सिंह बताती है कि पहले जब ऐसी खबरें आती थीं, तो मैं सोचती थी कि चलो यार, जाने दो। कौन कानूनी पचड़े में पड़े। लेकिन, यहां तो मेरी चुप्पी का लोगों ने फायदा उठाना शुरू कर दिया है।
अक्षरा ने कहा कि सहने की भी एक सीमा होती है, कब तक बर्दाश्त करता रहूं। कहा कि मुझे यहां बड़े चैनल्स व मीडिया वालों से दिक्कत हैं, जो इस तरह की गलत खबरें फैलाते है। अक्षरा ने पूछा कि उन्हें इस तरह की गलत खबरें फैलाने का अधिकार किसने दिया।
वो बिना सच्चाई जाने ऐसी खबर छापते हैं, तो बहुत दुख होता है। अक्षरा सिंह ने मीडिया संस्थानों से पूछा कि आप बिना कंफर्म किए एक लड़की के बारे में ऐसी बातें आपने लिखी कैसे?आपको किसी लड़की के बारे में ऐसा लिखने का हक किसने दिया?
Recommended Video

उन्होंने कहा कि अब मैं सच में उन मीडिया हाउसेस के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगी। पानी सिर के ऊपर जा चुका है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो इंस्पीरेशन के तौर पर देखते हैं, उनके लिए मिसाल बनी रहूं।












Click it and Unblock the Notifications