बस्ती: ICICI बैंक से 30 लाख की लूट कर फरार हुए बदमाश

बस्ती। जिले में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाश रोडवेज स्थित आईसीआईसीआई बैंक में लाखों की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। शुक्रवार को दोपहर के समय रोज की तरह बैंक में काम काज चल रहा था कि अचानक तीन बाइकों से चार बदमाश असलहा लेकर अंदर आए। फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने बैंक के अंदर लोगों से हाथ ऊपर करवा कर लूट की घटना को अंजाम दिया।

30 lakh rupees loot in icici bank in basti

लूट की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर आईजी आशुतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा मौके पर पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना के 1 घंटे के अंदर ही एडीजी जोन गोरखपुर दावा शेरपा घटनास्थल पहुंच गए।दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना से शहर में सनसनी मची हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तक 30 लाख के लूट की पुष्टि हुई है। बैंक खातों के मिलान किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+