UP: बाथरूम में नहाने गई विवाहिता की मौत, लोगों ने कहा इस वजह से गई होगी जान, जाने पूरा मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में बाथरूम में स्नान करते समय एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत हो जाने के बाद ससुराल वालों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले उसकी शादी हुई थी।

यह पूरा मामला बरेली जनपद के बिहारीपुर चौकी क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बिहारीपुर चौकी क्षेत्र के कहरवान निवासी निशांत नामक एक युवक सर्राफा कारोबार से जुड़ा हुआ है। करीब 20 दिन पहले निशांत की राधिका नामक एक युवती के साथ शादी हुई थी।

woman-who-went-to-take-bath-in-the-bathroom-is-no-more-you-should-also-be-careful

बताया जा रहा है कि रविवार को सुबह करीब 10 बजे। राधिका बाथरूम में नहाने के लिए गई। काफी समय गुजर जाने के बाद जब बाथरूम से कोई हरकत नहीं हुई तो लोग आवाज लगाना शुरू किए। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी राधिका की आवाज नहीं सुनाई दी।

उसके बाद सास अनीता ने परिवार के अन्य लोगों को बुलाया। कहा जा रहा है कि दरवाजा तोड़ने के बाद लोग जब अंदर पहुंचे तो देखे की राधिका की सांसें थम गई थी। उसके बाद लोग उसे चिकित्सक के यहां ले गए, जहां जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया गया।

लोग बता रहे गीजर के चलते हुई होगी मौत
घटना के बाद परिवार के लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि गैस गीजर के चलते राधिका की मौत हुई होगी। इसके अलावा कुछ लाेगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि फर्श पर गिरने के चलते उसके ब्रेन में चोट लगने के कारण मौत हुई होगी। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+