Bareilly Hadsa: पटाखे बनाते समय हुआ धमाका,कई घर जमींदोज, 5 की मौत

Bareilly News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बरेली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मकान में पटाखे बनाते समय धमाका हो गया,जिसमे 5 घर जमींदोज हो गए। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है जब की 2 लोग गंभीर रूपी घायल हो गए हैं।

Recommended Video

      Bareilly Hadsa: पटाखे बनाते समय हुआ धमाका,कई घर जमींदोज, 5 की मौत

      जानकारी के मुताबिक, बरेली के कल्याणपुर गांव में मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे तेज धमाका हुआ। एक के बाद एक कई धमाके हुए। जिस मकान में चोरी से पटाखे बनाने का काम चल रहा था उसके गिरने के साथ ही चार और मकान गिर गए। रहमान शाह नाम यह व्यक्ति पटाखे बनाने का काम कर रहा था। इस घटना में रहमान शाह की पुत्रवधू समेत दो महिलाओं की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि चार लोगों को मलबे से गंभीर हालत में निकाला गया और रामनगर सीएससी भेजा गया। दो बच्चे हसन और हसनान लापता हैं। एसएसपी ने एसपी यातायात व सीओ मीरगंज को मौके पर भेजा है।

      bareilly

      UP News: लव जिहाद पर यूपी की अदालत की सख्त टिप्पणी, कहा-'भारत की एकता और संप्रभुता के लिए खतरा'
      मरने वालों में तबस्सुम पत्नी वाहिद और रुखसाना पत्नी इसरार हैं। जबकि फातिमा पत्नी नाजिम, सितारी पत्नी नासिर,रहमान पुत्र जोगिन शाह, छोटी बेगम पत्नी रहमान गंभीर रूप से घायल हैं।हसन और हसनान लापता हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+